एफआईपी ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना की जांच में पारदर्शिता की मांग की

Mumbai , 27 सितंबर . फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (एफआईपी) के अध्यक्ष कैप्टन सी.एस. रंधावा ने Ahmedabad में हुए एयर इंडिया 171 विमान दुर्घटना की जांच में पारदर्शिता की मांग की है. इसके साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मसौदा रिपोर्ट की समीक्षा करने वाली समिति में एफआईपी को शामिल करने का आग्रह किया.

कैप्टन सी.एस. रंधावा ने से कहा, “एयर इंडिया 171 हादसा 12 जून, 2025 को हुआ था. हादसे के बाद Government ने एक जांच बिठाई, जिसे एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) कर रहा है. इस जांच में बोइंग, एनटीएसबी और एफएए भी शामिल हैं. जून 2025 से ही हम कह रहे हैं कि इस हादसे में टेक्निकल दिक्कतें, जैसे कि इलेक्ट्रिकल समस्याएं शामिल थीं, जिनकी वजह से इंजन तक फ्यूल सप्लाई बंद हो गई थी. इस मामले में हमने पुष्कर राज सबरवाल के साथ मिलकर Supreme Court में एक केस भी दायर किया है. हमने यह मुद्दा उठाया है कि विमान में आई टेक्निकल समस्याओं की जांच होनी चाहिए. अभी जांच चल रही है. एएआईबी ने संकेत दिया है कि वह आईसीएओ की जरूरतों और दूसरे लागू प्रोटोकॉल के अनुसार अक्टूबर में एक ड्राफ्ट रिपोर्ट जारी करेगा.”

रंधावा ने कहा, “28 जुलाई को Supreme Court में हुई सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल स्वीकार किया कि जो भी हमने मुद्दे एआईबी को बताए हैं, वो उसको नजरअंदाज नहीं करेंगे, वो उसको देखेंगे और उस पर अमल करेंगे. उन्होंने बोला था कि हमसे सलाह-मशविरा किया जाए लेकिन आज तक एएआईबी ने हमें किसी भी मीटिंग के लिए नहीं बुलाया.”

कुछ दिन पहले हमें खबर मिली कि मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन ने एएआईबी को कुछ खत लिखा है, जिसमें कहा गया है कि ड्राफ्ट रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से पहले विशेष कमेटी को दी जाए. कमेटी की रिपोर्ट को जांच-पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए. हमने मांग की है इस कमेटी में फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स को भी शामिल किया जाए, क्योंकि हमें इसकी बहुत जानकारी है.”

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 12 जून 2025 को लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद Ahmedabad के मेघानीनगर इलाके में एक मेडिकल हॉस्टल कॉम्प्लेक्स से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में यात्रियों, क्रू सदस्यों और ज़मीन पर मौजूद लोगों सहित लगभग 260 लोगों की जान चली गई थी. हालांकि शुरुआती जांच रिपोर्ट जारी कर दी गई है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है.

–

ओपी/पीएम