एफआईआर मेरे लिए मेडल की तरह, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा : राहुल गांधी

New Delhi, 7 अक्टूबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में कथित तौर पर जबरन प्रवेश करने के आरोप में अपने खिलाफ दर्ज First Information Report को लेकर कहा कि उनके लिए हर First Information Report एक मेडल की तरह है. वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे.

मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मेरे खिलाफ 45 First Information Report दर्ज हैं. मेरा लक्ष्य 100 First Information Report का है. मैं चाहता हूं कि मेरे खिलाफ 100 First Information Report दर्ज हों. हर First Information Report मेरे लिए एक मेडल की तरह है.

उन्होंने कहा कि करीब 300 Lok Sabha और राज्यसभा सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते थे लेकिन उन्हें मुलाकात की अनुमति नहीं दी गई. दिल्ली Police ने उन्हें रोक दिया और कहा कि वहां विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता. अब इंडिया ब्लॉक के सांसद तय विरोध स्थल जंतर-मंतर पर जाएंगे और वहां बैठकर देश को बताएंगे कि ज्ञानेश कुमार देश के वैध मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं हैं और उन्होंने केंद्र Government के साथ मिलकर देश के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम यह विरोध जारी रखेंगे. चुनाव आयोग की बार-बार की गलतियां और केंद्र Government के इशारे पर हो रही हरकतें यह दिखाती हैं कि वे देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. वे संविधान की भी परवाह नहीं करते. इसलिए, हमने तय किया है कि लोगों की आवाज पूरे देश तक पहुंचनी चाहिए. यही हमारा काम है और इसीलिए राहुल गांधी लड़ रहे हैं. लोगों के हक छीने जा रहे हैं, उसकी सुरक्षा के लिए हम कोशिश कर रहे हैं, हम डरने वाले नहीं हैं बल्कि लड़ते रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी साथी जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे. जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, हम प्रदर्शन करते रहेंगे. चुनाव आयोग जो भी कर रहा है, उसके पीछे केंद्र Government है. इसलिए हम सभी विपक्षी दलों के नेता देश के लोगों को बताना चाहते हैं कि उनका अधिकार छीना जा रहा है. जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे ऊपर कितने भी केस दर्ज किए जाएं, हम डरने और रुकने वाले नहीं हैं. कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि Government को लगता है कि हम First Information Report से डर जाएंगे लेकिन, हम डरने वाले नहीं हैं.

–

डीकेएम/पीएम