एपेक के 33वें अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे शी चिनफिंग

बीजिंग, 13 नवंबर . चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 13 नवंबर को घोषणा की कि एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक) का 33वां अनौपचारिक शिखर सम्मेलन 18 से 19 नवंबर तक शनचेन में आयोजित होगा, जिसका मुख्य विषय एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण कर समान समृद्धि बढ़ाना है. चीनी President शी चिनफिंग इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे और भाषण देंगे.

गौरतलब है कि एपेक व्यापार शिखर सम्मेलन 17 से 18 नवंबर तक शनचेन में आयोजित होगा, जिस का मुख्य विषय एक साथ समृद्धि बढ़ाकर भविष्य जीतना है. President शी उद्घाटन समारोह में भाग लेकर मुख्य भाषण देंगे.

सम्मेलन के दौरान President शी विभिन्न आर्थिक समुदायों के नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए स्वागत समारोह आयोजित करेंगे और विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय भेंटवार्ता करेंगे.

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

–

डीकेपी/