एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, स्वास्थ्य स्थिर

Mumbai , 7 नवंबर . एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को सीने में संक्रमण और ब्रोंकाइटिस के दौरे के इलाज के बाद Saturday को Mumbai के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है.

शरद पवार का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने कहा कि पवार की सेहत में सुधार हो रहा है और अब वह Mumbai स्थित अपने सिल्वर ओक आवास पर रहकर दवा और आराम के जरिए स्वास्थ्य लाभ करेंगे.

डॉक्टरों ने उम्र को देखते हुए उन्हें जरूरी सावधानियां बरतने और पर्याप्त आराम करने की सलाह दी है.

डॉ. सामदानी ने कहा, “शरद पवार को स्थिर हालत में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अब उनका इलाज घर पर जारी रहेगा. उन्हें ब्रोंकाइटिस से पीड़ित थे और सीने में संक्रमण था, जिसमें अब सुधार हो रहा है. उन्हें घर पर इलाज जारी रखने और सामान्य सावधानियां बरतने को कहा गया है. उनकी उम्र को देखते हुए कुछ अतिरिक्त निर्देश भी दिए गए हैं. वह निर्देशों का पालन करने वाले व्यक्ति हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अपना ध्यान रखेंगे.”

इससे पहले शरद पवार को Wednesday को इलाज के बाद पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से भी छुट्टी दी गई थी. उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई गई है और उसमें सुधार देखा गया है.

रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ और अध्यक्ष परवेज के. ग्रांट की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पवार अस्पताल से सीधे अपने Mumbai स्थित आवास जाएंगे.

शरद पवार को Monday को खांसी और सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. वह Maharashtra में सूखे की स्थिति का जायजा लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर थे.

इस दौरान वह सूखा प्रभावित इलाकों में किसानों से मिलकर पानी की कमी, फसलों की स्थिति और कृषि संबंधी चुनौतियों की जानकारी ले रहे थे.

हालांकि, दौरे के दौरान अस्वस्थ महसूस करने पर उन्होंने अपना कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया और बाद में जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए.

खांसी और सांस लेते समय सीने में दर्द की शिकायत पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की. परवेज ग्रांट की निगरानी में उनका इलाज किया गया और एहतियातन उन्हें निगरानी में रखा गया. दो दिन के इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ.

परवेज ग्रांट ने बयान में स्पष्ट किया कि Wednesday को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी और उनकी सेहत स्थिर है.

Wednesday को ही एनसीपी (एसपी) प्रमुख को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया. इस वर्ष यह तीसरी बार था जब शरद पवार को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

इससे पहले 9 फरवरी को उन्हें छाती में संक्रमण और खांसी की शिकायत के कारण रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. बाद में 14 फरवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.

इसके बाद 22 फरवरी को हल्के डिहाइड्रेशन के कारण उन्हें फिर अस्पताल में भर्ती किया गया और 25 फरवरी को छुट्टी दे दी गई थी. नवंबर में खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें एक बार फिर अस्पताल जाना पड़ा.

शरद पवार के अस्पताल से वापस लौटने पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा, “शरद पवार Maharashtra और देश के वरिष्ठ नेता हैं. Political दल अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन पवार साहब दो-तीन दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए थे. मैं दिल्ली में था और आज उनसे मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन उनके अस्पताल से छुट्टी मिलने और स्वास्थ्य ठीक होने की खबर अच्छी है.”

इससे पहले Prime Minister Narendra Modi ने शरद पवार को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी और उन्हें स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने तथा आराम करने की सलाह दी थी.

Prime Minister ने शरद पवार से कहा था, “सुप्रिया सुले और हम देश संभाल लेंगे, आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए और आराम कीजिए. आपका आशीर्वाद हम पर बना रहे.”

Friday सुबह Prime Minister मोदी के फोन के बाद शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने का मामला Political चर्चा का विषय भी बन गया था.

शरद पवार ने Prime Minister को फोन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा था कि वह आराम कर रहे हैं और आप सभी के रहते मुझे देश को लेकर कोई चिंता नहीं है.

इसके बाद Thursday रात एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार से मुलाकात की, जिसके बाद एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर Political चर्चाएं तेज हो गईं.

वरिष्ठ एनसीपी नेता और Maharashtra Government में मंत्री छगन भुजबल तथा पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विश्वजीत कदम ने भी शरद पवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.

Friday को उपChief Minister एकनाथ शिंदे, सुनेत्रा पवार, Maharashtra विधान परिषद के उपसभापति सचिन अहीर, पूर्व मंत्री बालासाहेब थोराट और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने भी अस्पताल पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात की.

–

एएमटी/डीकेपी