एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष विजया रहाटकर के कार्यकाल के दो साल पूरे, जारी की उपलब्धियों की रिपोर्ट

New Delhi, 25 अक्टूबर . राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने Sunday को दो साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया, जिसमें अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल के दूसरे वर्ष में चलाए गए कार्यक्रमों और पहलों का विवरण दिया गया है.

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने social media मंच एक्स पर बताया कि आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के कार्यकाल के दूसरे वर्ष की रिपोर्ट ‘ए शेयर्ड कॉन्ट्रिब्यूशन’ जारी की गई है. इस रिपोर्ट में उनके दूसरे साल के दौरान किए गए प्रमुख कार्यों, राज्यों में हुए कार्यक्रमों और महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाओं का विवरण दिया गया है.

आयोग ने बताया कि ‘शी इज ए चेंजमेकर’, ‘कैंपस कॉलिंग’, ‘यशोदा एआई’, ‘शक्ति संवाद’, ‘शक्ति समिट’, ‘कैटलिस्ट्स फॉर चेंज’, ‘शक्ति और सुरक्षा’ तथा ‘नारी शक्ति कॉन्क्लेव’ जैसे कार्यक्रमों के जरिए महिलाओं की सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए काम किया गया. इन पहलों का उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था को बेहतर बनाना और महिला हितैषी प्रशासन को बढ़ावा देना रहा.

22 अक्टूबर को कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर विजया रहाटकर ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, न्याय और सशक्तीकरण के लिए आयोग की प्रतिबद्धता आगे भी जारी रहेगी.

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आयोग की पहुंच को और बढ़ाना है, ताकि उन महिलाओं तक मदद पहुंच सके जिन्हें न्याय पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर महिला की आवाज सुनी जाएगी, उसके अधिकारों की रक्षा होगी और उसे न्याय दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा.

विजया रहाटकर ने अपने संदेश में Prime Minister Narendra Modi और महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी का आभार जताया. उन्होंने उन महिलाओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने आयोग पर भरोसा जताते हुए अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए.

उन्होंने कहा कि उनके दूसरे वर्ष के कार्यकाल में देश के विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता, न्याय और सशक्तीकरण के लिए कई महत्वपूर्ण पहल और कार्यक्रम चलाए गए.

–

एससीएच/