
New Delhi, 27 नवंबर . राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सर्दियों ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है और पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है. अब सिर्फ सुबह और शाम ही नहीं, बल्कि दिन के समय भी ठिठुरन भरी ठंड का एहसास होने लगा है.
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में एनसीआर के लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है. आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में अधिकतम पारे में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे दिन की गर्मी भी कम होगी और ठंड बढ़ेगी. शहर की आबोहवा की बात करें तो फिलहाल हवा की गुणवत्ता ‘ऑरेंज जोन’ में बनी हुई है, यानी प्रदूषण का स्तर मध्यम से खराब श्रेणी में है, जिससे लोगों को सांस लेने में थोड़ी दिक्कत हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, 27 नवंबर को आसमान में हल्का कोहरा (शैलो फॉग) रहेगा. अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 28 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और मध्यम कोहरा (मॉडरेट फॉग) छाने की संभावना है. तापमान में मामूली गिरावट आएगी. अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. 29 नवंबर को कोहरे का असर जारी रहेगा और मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा. तापमान 25 डिग्री (अधिकतम) और 10 डिग्री (न्यूनतम) के आसपास बना रहेगा.
ऐसे ही 30 नवंबर को महीने के आखिरी दिन भी मध्यम कोहरा परेशान करेगा. तापमान में और गिरावट दर्ज होगी, अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 1 दिसंबर की शुरुआत भी कोहरे के साथ होगी. मध्यम कोहरा छाया रहेगा और तापमान 23 डिग्री (अधिकतम) से 9 डिग्री (न्यूनतम) तक गिर सकता है. 2 दिसंबर को मौसम विभाग के मुताबिक, इस दिन हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन ठंड बनी रहेगी. अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
–
पीकेटी/पीएम
Skip to content