एनडीए नेताओं ने कहा- ब्रिक्स भारत के लिए महत्वपूर्ण, सम्मेलन का हुआ सफल आयोजन

New Delhi, 13 सितंबर . ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के सफल आयोजन को लेकर एनडीए नेताओं ने India की बढ़ती वैश्विक भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि India के लिए ब्रिक्स सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण था और इसके सफल आयोजन से वैश्विक मंच पर देश का कद और मजबूत हुआ है.

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने से बातचीत में कहा कि India ने ब्रिक्स की मेजबानी और नेतृत्व किया. इस सम्मेलन में रूस, चीन, इंडोनेशिया समेत विभिन्न सदस्य देशों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. इनमें आतंकवाद से मुकाबला और व्यापार के क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ सहयोग बढ़ाना प्रमुख विषय रहे. आने वाले समय में India की भूमिका और मजबूत होगी तथा इस सम्मेलन से वैश्विक स्तर पर India का कद बढ़ा है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मलेशिया के Prime Minister अनवर इब्राहिम से मुलाकात पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सकते हैं और इसमें कोई आपत्ति नहीं है.

हालांकि, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि मलेशियाई Prime Minister ने India के Prime Minister Narendra Modi के बारे में क्या कहा है और उनकी किस तरह प्रशंसा की है. कूटनीति में राजनीति नहीं की जानी चाहिए.

राहुल गांधी और मलेशियाई Prime Minister अनवर इब्राहिम के बीच मुलाकात में जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठने के सवाल पर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि मलेशियाई Prime Minister ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने India आए थे. अनवर इब्राहिम की राहुल गांधी के साथ मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इस बैठक में जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठाया गया होगा. हालांकि, उन्होंने यह सवाल कांग्रेस पर छोड़ दिया.

संजय निरुपम ने कहा कि दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन संपन्न हो गया और बदलती वैश्विक व्यवस्था के बीच यह सम्मेलन महत्वपूर्ण रहा. उन्होंने कहा कि इसमें व्यापार और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई. New Delhi घोषणा-पत्र आगे की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और दुनिया के विभिन्न देशों को विकास के नए अवसर मिल सकते हैं.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में India की बढ़ती ताकत स्पष्ट रूप से दिखाई दी. India आज एक संप्रभु और मजबूत देश के रूप में उभर रहा है. इसी वजह से देश में ब्रिक्स जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ है.

शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है कि राहुल गांधी और अनवर इब्राहिम की मुलाकात में जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया गया या नहीं. मलेशियाई Prime Minister ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की. इससे पहले उनकी Prime Minister Narendra Modi से भी बातचीत हुई थी. पीएम मोदी और अनवर इब्राहिम की बातचीत में भारत-मलेशिया संबंधों को मजबूत करने के साथ तकनीक, व्यापार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई थी. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुई बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसकी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है.

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि हम देखेंगे कि ब्रिक्स में अपनाए गए दिल्ली डिक्लेरेशन को कैसे आगे बढ़ा सकते हैं, खासकर टेक्नोलॉजी के फील्ड में नॉलेज और बेस्ट प्रैक्टिस को शेयर करने और कंट्रीब्यूट करने के मामले में, हम समिट में भी दिखाई गई बेस्ट चीजों को कैसे शेयर कर सकते हैं. 37 डीप-टेक स्टार्टअप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के फील्ड में अलग-अलग सॉल्यूशन दिखा रहे थे. बहुत उम्मीदें हैं, खासकर इस ग्रुप से, कि हम एआई के गवर्नेंस को और ज्यादा इक्विटेबल, ज्यादा बैलेंस्ड, और ज्यादा ओपन कैसे बना सकते हैं, और हम टेक्नोलॉजी, खासकर एआई का इस्तेमाल, लोगों की जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कैसे कर सकते हैं.

डीकेएम/डीकेपी