
New Delhi, 26 अक्टूबर . Union Minister रामदास आठवले समेत कई एनडीए नेताओं ने Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे से माफी की मांग की है. आठवले ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां करना बिल्कुल अनुचित है और हम इसे सहन नहीं करेंगे.
Union Minister रामदास आठवले ने नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे एक ऐसी बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं जो 60-70 वर्षों तक सत्ता में रही है. ऐसी पार्टी के अध्यक्ष का Prime Minister का अपमान करना उचित नहीं है. अगर खड़गे को इस तरह की टिप्पणियां करने की आदत है, तो यह अच्छी बात नहीं है. इस तरह की टिप्पणियां करना बिल्कुल अनुचित है, और ऐसा करके उन्होंने Prime Minister का भारी अपमान किया है और हम इसे सहन नहीं करेंगे.”
उत्तर प्रदेश के उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व ने, जिसमें खड़गे जी और राहुल गांधी शामिल हैं, जिस तरह से समय-समय पर Prime Minister Narendra Modi के माता-पिता के बारे में टिप्पणियां की हैं, वह India की संस्कृति, इसके मूल्यों और ‘India माता’ की भावना के खिलाफ है. इस देश की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी. उन्हें माफी मांगनी चाहिए.”
ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष के लोग सत्ता न मिलने के कारण बौखला गए हैं और मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं. आप देखेंगे तो समय-समय पर जब भी कांग्रेस चुनाव में जाएगी, उसे खामियाजा भुगतना पड़ेगा. India माता के संस्कारों के किलाफ जितने भी आचरण किए हैं, उन्हें देश ने किनारे लगाने का काम किया है.
Madhya Pradesh Government में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “कांग्रेस नेता लगातार Narendra Modi के दिवंगत माता-पिता का अपमान कर रहे हैं और उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण और क्या हो सकता है?”
उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में ऐसी भाषा के लिए कोई जगह नहीं है. मैंने हमेशा कहा है कि यह कांग्रेस का एजेंडा है, क्योंकि यह पार्टी इस देश के संस्कार को नहीं समझती है. हमारे संस्कारों में यह नहीं कि मरे हुए व्यक्ति के बारे में टिप्पणी करे. राहुल गांधी और सोनिया गांधी लंबे समय से ऐसा करते आ रहे हैं और अब खड़गे ने भी यही किया है. गलती से कोई बात एक बार निकल सकती है, लेकिन उन्होंने तीन बार ऐसा कहा. खड़गे जी, इस तरह की भाषा आपको भारी पड़ेगी. जनता इसका जवाब देगी.”
Maharashtra भाजपा के विधायक राम कदम ने कहा, “क्या किसी नेता के दिवंगत माता-पिता राजनीति का हिस्सा बन सकते हैं? क्या कोई अभद्र टिप्पणी कर सकता है? अगर खड़गे के मन में थोड़ी भी लज्जा बची है तो उन्हें हाथ जोड़कर माफी मांग लेनी चाहिए.”
उन्होंने कहा, “मल्लिकार्जुन खड़गे, क्या आप ओछी राजनीति का हिस्सा Prime Minister Narendra Modi के दिवंगत पिता को बनाएंगे? आपकी मति को क्या हो गया? आपके पास कोई अन्य मुद्दे नहीं हैं, तो आप किसी का भी बाप निकालोगे? यदि कोई आपके पिता के बारे में इस प्रकार की अभद्र भाषा में अमर्यादित टिप्पणी करता है, तो कितना दुख होगा आपको?”
राम कदम ने सवाल किया, “आप हताश और निराश हैं, क्या आपके पास मुद्दे नहीं हैं? जब आदमी पूरी तरह से हार चुका होता है, तो उस समय उसकी वाणी बिगड़ती है. वर्तमान में कांग्रेस दल पूरी तरह से हताश हो चुका है. आने वाले चुनाव में भी हार का डर दिखाई दे रहा है. क्या इसी कारण मल्लिकार्जुन खड़गे की वाणी निकली? आपने केवल Prime Minister की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाया है, आपने समूचे देश की भावनाओं को आहत किया है.”
भाजपा विधायक पलटू राम ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi के दिवंगत पिता के बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे की अनुचित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है. विपक्षी नेताओं के बीच इस बात की प्रतिस्पर्धा है कि कौन Prime Minister मोदी और एनडीए नेताओं के खिलाफ सबसे अधिक आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर सकता है. चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी, ये दिवालियापन के शिकार हैं.”
–
डीसीएच/
Skip to content