एनडीए नेताओं ने इंडिया ब्लॉक की बैठक को फ्लॉप शो बताया, चुनाव में मिलेगी हार

New Delhi, 1 अक्टूबर . ईवीएम, एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर Wednesday को New Delhi में हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक को एनडीए नेताओं ने फ्लॉप शो बताया है.

New Delhi में से बातचीत में BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि बड़ी शर्म की बात है कि ‘सेव डेमोक्रेसी’ की बात वे कर रहे हैं, जिन्होंने सदैव देश में लोकतंत्र का गला घोंटा है. देश 1975 के आपातकाल को भूल नहीं सकता, जब सत्ता के लालच में तत्कालीन Prime Minister और कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी ने देश पर आपातकाल थोपा था और पूरे देश ने उसकी यातनाएं भुगती थीं. इंडी अलायंस Political अवसरवादियों का झुंड है, यह निराशा के गर्त में नीचे तक जा चुका है. देश आर्थिक प्रगति कर रहा है, जनकल्याण के मुद्दों पर आगे बढ़ रहा है. विकास को प्राथमिकता देने के बजाय विपक्ष अपने विनाश को प्राथमिकता दे रहा है. पूरे देश से इनका नाश होना तय है.

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि कुछ फिल्में ब्लॉकबस्टर होती हैं, तो कुछ फ्लॉप. इंडिया गठबंधन की बैठक साफ तौर पर एक फ्लॉप शो थी. 23 पार्टियों को बुलाया गया था लेकिन सिर्फ 10 ही आईं. डीएमके पहले ही बाहर हो चुकी है. टीएमसी कभी अंदर तो कभी बाहर होती रहती है. आम आदमी पार्टी तो बाहर ही है. उद्धव ठाकरे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ते हैं, क्योंकि वह दिल्ली में कांग्रेस का सामना नहीं कर सकते. फिर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो बस तटस्थ बने हुए हैं.

जदयू नेता राजीव रंजन ने कहा कि इंडिया गठबंधन शुरू से ही गंभीर विरोधाभासों से जूझ रहा है. वे अक्सर तस्वीरों में साथ दिखते हैं लेकिन जब चुनाव आते हैं, तो इनके नेताओं को इस बारे में सफाई देनी चाहिए. बैठक में ममता बनर्जी के साथ एक तस्वीर साझा की जा रही थी लेकिन बंगाल में कांग्रेस, लेफ्ट और ममता बनर्जी सभी एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे थे. यह सिर्फ जनता को भ्रमित करने वाला गठबंधन है, जिस पर भरोसा कभी नहीं किया जा सकता है.

दूसरी ओर, BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने पीएम मोदी और अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत पर कहा कि हम सब जानते हैं कि Prime Minister Narendra Modi निर्णय लेना भी जानते हैं और निर्णय को क्रियान्वित कराने की क्षमता भी रखते हैं. जो कुछ उन्होंने अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप से कहा होगा, वह निश्चित रूप से India के हितों को ध्यान में रखकर कहा होगा. Prime Minister मोदी India के हितों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं, और दोनों नेताओं के बीच जो बातचीत हुई है, उससे निश्चित रूप से India और अमेरिका के बीच संबंध और अधिक मजबूत होंगे और व्यापार का एक अलग रास्ता प्रशस्त होगा. उन्होंने फ्लाईDubai की फ्लाइट को बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की.

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कैप्टन मच्छार ने अदम्य साहस का परिचय दिया. 174 नागरिकों के उड़ते हुए जहाज में घायल होने के बाद भी उनकी जान बचाना एक भारतीय ही कर सकता है. Prime Minister Narendra Modi ने न केवल अपनी ओर से उनकी तारीफ की है, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की ओर से भी की है. हम सबके लिए गर्व की बात है कि अनेक विदेशी नेताओं ने भी उनके इस अदम्य साहस की प्रशंसा की है. इससे India पूरे विश्व में ऊंचा हुआ है.

संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर के बयान पर BJP MP ने कहा कि निश्चित रूप से एनआरसी लागू होना चाहिए, इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है और यह हमारी Government की प्रतिबद्धता भी है. जो India को अपनी माता मानता है, जो India को मानता है कि India उसका अपना देश है, वही भारतीय नागरिकता के लिए पात्र माना जाना चाहिए. India में रहकर दूसरे की जय करने वालों को भारतीय नागरिकता नहीं देनी चाहिए.

फ्लाईDubai की घटना पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार सिर्फ एक पायलट नहीं हैं बल्कि India के बेटे हैं. 34,000 फीट की ऊंचाई पर कॉकपिट के फर्श पर पड़े, घायल और खून से लथपथ हालत में उनके पास दो ही रास्ते थे, या तो हार मान लें या फिर लड़ें. उन्होंने एक बहादुर भारतीय की तरह लड़ने का फैसला किया और 174 लोगों की जान बचाई.

–

डीकेएम/पीएम