
Patna, 21 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi की ओर से विजयादशमी के अवसर पर देश के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होने की अपील का एनडीए के नेताओं ने समर्थन किया है. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने Prime Minister की अपील को राष्ट्रीय सुरक्षा और देश की एकता के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया. इस दौरान दोनों नेताओं ने India विरोधी ताकतों और विपक्ष की भूमिका को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने से कहा कि Prime Minister मोदी की अपील बिल्कुल सही है. विजयादशमी के अवसर पर देश के 1.4 अरब नागरिकों से India माता के दुश्मनों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि India लगातार प्रगति कर रहा है लेकिन कुछ संगठन और India विरोधी ताकतें देश को पीछे धकेलने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, ऐसी ताकतों को अपने मंसूबों में कामयाबी नहीं मिलेगी. India जल्द ही इन ताकतों को उचित जवाब देगा.
संजय सरावगी ने कॉकरोच विवाद को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अदालत का दरवाजा खटखटाना हर किसी का अधिकार है लेकिन सड़कों पर हंगामा करना, सुरक्षा बैरिकेड तोड़ना और Policeकर्मियों पर पत्थर फेंकना उचित नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब कानून अपना काम करता है, तो छुट्टी के दिन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना तथाकथित ‘कॉकरोच गैंग’ का पुराना पाखंड है.
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने Prime Minister की अपील को प्रासंगिक और महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी और कई लोगों ने जेल में यातनाएं सहीं. उनके बलिदान के बाद ही देश को आजादी मिली और तिरंगा फहराने का गौरव प्राप्त हुआ.
राजीव रंजन ने कहा कि देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता को सुरक्षित रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है. दूसरे देशों में पैदा हो रहे हालात से India को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के शोर मचाने से कुछ हासिल नहीं होगा. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India का विकास हो रहा है और आने वाले समय में देश को और प्रगति देखने को मिलेगी.
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग हैं जो India को आगे बढ़ता नहीं देख सकते हैं, इसीलिए कोई न कोई बहाना करके देश का माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं.
–
पीएम
Skip to content