एनडीए के नेताओं ने बिहार एमएलसी चुनाव में सभी आठों सीटों पर जीत का किया दावा

New Delhi, 27 अक्टूबर . बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने एनडीए की जीत का भरोसा जताते हुए दावा किया कि गठबंधन सभी आठ सीटों पर जीत दर्ज करेगा. वहीं, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर देश में गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया. इस बीच, बिहार Government के मंत्रियों ने भी चुनावी मुद्दों और विपक्ष की प्रस्तावित रैली को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Patna में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि जनता का समर्थन एनडीए के साथ है. उन्होंने कहा, “हमारी जीत जनता की जीत है. जनता ने हमारे उम्मीदवारों के कामों को देखा है. साथ ही, वह हमारी पार्टी के कार्यों को भी देख रही है और उनका लाभ उठा रही है.”

श्याम रजक ने शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि इन प्रयासों से लोगों के जीवन में बदलाव आया है और उन्हें लाभ मिला है. उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए सभी आठ सीटों पर जीत हासिल करेगा. उनके मुताबिक, जनता गठबंधन को बड़े स्तर पर समर्थन और जनादेश देगी.

श्याम रजक ने एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच बुनियादी अंतर बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एनडीए के नेता जनता के घरों और दरवाजों तक पहुंचते हैं जबकि इंडिया गठबंधन के नेता एक जगह इकट्ठा होकर उत्सव मनाते हैं. उन्होंने विपक्ष पर जनता की कमाई से अर्जित संपत्ति का भ्रष्टाचार के जरिए इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया.

बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने मतदाताओं को प्रलोभन देने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हारने वाले उम्मीदवार इस मुद्दे को उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर याचिका Supreme Court में भी दायर की गई थी. उन्होंने कहा कि Supreme Court में चुनाव आयुक्त से सवाल पूछे जाने पर चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि उसके फैसले सर्वसम्मति से लिए जाते हैं. मंत्री ने इस मामले में विपक्ष के आरोपों पर अपनी बात रखी.

दिल्ली में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर पूरे देश में गलत नैरेटिव बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है.

संजय सरावगी ने बताया कि अभियान का पहला चरण 23 अक्टूबर से 5 नवंबर तक देशभर में चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बिहार में इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. पार्टी इस अभियान के माध्यम से विपक्ष के आरोपों का जवाब देगी.

वहीं, 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की प्रस्तावित रैली पर बिहार Government के मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. यदि विपक्ष धरना या विरोध प्रदर्शन करना चाहता है, तो उसे ऐसा करने देना चाहिए.

उन्होंने कहा कि जनता ही अंतिम फैसला करती है और वह सब कुछ देख रही है. संतोष सुमन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी, जो कभी सबसे बड़ी हुई करती थी, आज लगातार कमजोर होती जा रही है. उन्होंने इंडी गठबंधन को नाममात्र का गठबंधन बताते हुए उसकी एकजुटता पर भी सवाल उठाए.

–

पीएम