
Mumbai , 18 नवंबर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर आशीष कुमार चौहान ने Wednesday को कहा कि वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में कंपनियों ने इक्विटी, डेट और अन्य साधनों के जरिए करीब 140 अरब डॉलर का फंड जुटाया है.
एनएसई द्वारा आयोजित वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंजेस (डब्ल्यूएफई) की 65वीं जनरल असेंबली और एनुअल मीटिंग के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए चौहान ने कहा कि एक्सचेंज का प्रमुख कार्य फंड्स जुटाने में कंपनियों की मदद करना और जो फंड्स जुटाया जा चुका है उसे सेकेंडरी मार्केट उपलब्ध कराना है.
इक्विटी में बढ़ती डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के सवाल पर चौहान ने कहा कि एक्सचेंज समय-समय निवेशकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाता रहता है. इसमें डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग भी शामिल है. साथ ही, निवेशकों सलाह देते हुए कहा कि हर उत्पाद हर निवेशक के लिए नहीं है. किसी भी उत्पाद में निवेश करने से पहले उसके फायदे-नुकसान जानना जरूरी है.
चौहान ने डब्ल्यूएफई की 65वीं जनरल असेंबली और एनुअल मीटिंग के आयोजन को सम्मान की बात बताते हुए कहा कि India में इसका आयोजन करीब 25 वर्षों के बाद हो रहा है. ‘वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ एक्सचेंजेस’ दुनिया भर के एक्सचेंजों का प्रतिनिधित्व करता है. दुनिया के सबसे छोटे से लेकर सबसे बड़े एक्सचेंजों के 150 से अधिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) Mumbai आए हैं, ताकि वे इस उद्योग के भविष्य और इसके सामने आ रहे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकें.
चौहान ने आगे कहा कि इसमें भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रमुख तुहित कांत पांडे ने भी हिस्सा लिया और निवेश सुरक्षा एवं विश्वास बढ़ाने पर जोर दिया.
पांडे ने कार्यक्रम में कहा कि सेबी ने मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (एमटीएफ) फ्रेमवर्क में बदलाव पर कोई भी फैसला नहीं लिया है.
पांडे ने आगे कहा कि सेबी बाजार के समय को बढ़ाने पर भी विचार नहीं कर रहा है, इसके पीछे साइबर सुरक्षा से जुड़े बढ़ते खतरों का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि इन खतरों के बीच ट्रेडिंग के समय को बढ़ाना व्यावहारिक नहीं है.
–
एबीएस
Skip to content