एनएलएमसी ने बीएसएनएल, एमटीएनएल के लिए 1,300 करोड़ रुपए के एसेट मोनेटाइजेशन प्रस्तावों पर किया विचार

New Delhi, 26 नवंबर . वित्त मंत्रालय के तहत कार्यरत नेशनल लैंड मोनेटाइजेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएलएमसी) ने अपनी 22वीं निदेशक मंडल बैठक में India संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) से जुड़ी लगभग 1,300 करोड़ रुपए मूल्य की नई परिसंपत्ति मुद्रीकरण (एसेट मोनेटाइजेशन) और मूल्यांकन संबंधी प्रस्तावों पर विचार किया.

वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, बोर्ड ने एसेट मोनेटाइजेशन से जुड़े प्रमुख प्रस्तावों, स्वतंत्र मूल्यांकन रिपोर्टों, Government-से-Government (जी2जी) लेनदेन, एनएलएमसी की स्वामित्व वाली संपत्तियों के मुद्रीकरण, हाल ही में आयोजित ई-नीलामियों के परिणामों और संस्था को और मजबूत बनाने से जुड़े उपायों पर विस्तार से चर्चा की.

ये प्रस्ताव चालू वित्त वर्ष में एनएलएमसी द्वारा पहले ही 9,000 करोड़ रुपए से अधिक की परिसंपत्तियों के सफल मुद्रीकरण के अतिरिक्त हैं. इससे सरकारी उपक्रमों की अतिरिक्त और कम उपयोग में आने वाली संपत्तियों से मूल्य सृजन की दिशा में Government के प्रयासों को और गति मिलने की उम्मीद है.

एनएलएमसी केवल केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) और सरकारी संस्थाओं की संपत्तियों के मुद्रीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि अब अपनी स्वयं की संपत्तियों को भी बाजार में ला रहा है.

बैठक में एनएलएमसी के स्वामित्व वाली 17 आवासीय संपत्तियों के मूल्यांकन पर भी विचार किया गया. ये संपत्तियां New Delhi और Mumbai में स्थित हैं तथा इन्हें बंद किए गए सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों से प्राप्त किया गया था.

इससे पहले एनएलएमसी अपनी आवासीय संपत्तियों को प्रयागराज और चेन्नई में ई-नीलामी के माध्यम से बाजार में ला चुका है. अब New Delhi और Mumbai की संपत्तियों के प्रस्तावित मुद्रीकरण के जरिए संस्था अपने एसेट पोर्टफोलियो से और अधिक मूल्य हासिल करने का प्रयास कर रही है.

बयान में कहा गया कि इन संपत्तियों का मुद्रीकरण पारदर्शी और प्रतिस्पर्धी बाजार-आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा.

बोर्ड को राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) की ओर से आयोजित दो सफल ई-नीलामियों की जानकारी भी दी गई, जो 12 अक्टूबर और 3 नवंबर 2026 को विशाखापत्तनम में आयोजित की गई थीं.

इन दोनों ई-नीलामियों के माध्यम से कुल 264 भूमि पार्सलों के लिए 584.40 करोड़ रुपए की उच्चतम बोली प्राप्त हुई, जिसे कंपनी की भूमि परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

बैठक में एनएलएमसी की संस्थागत क्षमता को और मजबूत करने तथा बढ़ती परिसंपत्ति मुद्रीकरण परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया.

–

डीबीपी