एक करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स बरामद, घाना और उज्बेकिस्तान के दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 19 अक्टूबर . गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना नॉलेज पार्क Police और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) आगरा जोन की संयुक्त टीम ने दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 920 ग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई गई है.

Police ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की है. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. Police के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को थाना नॉलेज पार्क Police और एएनटीएफ आगरा जोन की टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया.

इस दौरान नॉलेज पार्क-2 मेट्रो स्टेशन के पास से दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घाना निवासी उसुलोर और उज्बेकिस्तान निवासी लायलो शरजाय के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उनके पास से 920 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ. Police ने मौके से तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया. Police की पूछताछ में सामने आया कि कलिस्टो नाम का एक व्यक्ति एमडीएमए पाउडर तैयार करता है. Police के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी उसुलोर और लायलो शरजाय इस मादक पदार्थ की दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बिक्री करवाते थे.

जांच एजेंसियां अब इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं. Police ने बताया कि मामले में कलिस्टो नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे. उसकी गिरफ्तारी के बाद मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में और जानकारी सामने आने की संभावना है. फिलहाल Police पूरे मामले की जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपी उसुलोर पुत्र चुक्वेबुका मूल रूप से घाना के एक्रोआ का निवासी बताया गया है. उसका वर्तमान पता महरौली, New Delhi के तालाब लेन में दर्ज है. वहीं, लायलो शरजाय पुत्री जुराबेकोवना उज्बेकिस्तान के बुखारा शहर की निवासी बताई गई है.

Police रिकॉर्ड के अनुसार, उसके वर्तमान पते छतरपुर एन्क्लेव, फेज-2, छतरपुर, दक्षिणी दिल्ली और ओमैक्स न्यू हजरतगंज, थाना हजरतगंज, Lucknow बताए गए हैं. इस मामले में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज किया गया है. Police ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8ए(सी), 22सी, 29 और 60 के तहत कार्रवाई की है. बरामदगी में 920 ग्राम एमडीएमए, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये है, और तस्करी में इस्तेमाल की गई स्कूटी शामिल है.

Police का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है. जांच के दौरान मादक पदार्थ की आपूर्ति, उसकी बिक्री और कथित तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. कलिस्टो की भूमिका की जांच और उसकी गिरफ्तारी इस मामले में आगे की कार्रवाई का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी.

–

पीकेटी/डीकेपी