एक्टर सुहैल नैयर ने एंटरटेनमेंट टैक्स बढ़ाने पर दी प्रतिक्रिया, बोले- महंगे हो सकते हैं फिल्म टिकट

Mumbai , 1 अक्टूबर . एक्टर सुहैल नैयर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने Mumbai के सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि अगर टैक्स में प्रस्तावित बढ़ोतरी लागू होती है तो फिल्म टिकट की कीमतें बढ़ सकती हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह सिर्फ प्रस्ताव है और आगे इसमें बदलाव हो सकता है.

से बातचीत के दौरान सुहैल नैयर ने कहा, ”मुझे लगता है कि फिल्म की टिकटें महंगी होने वाली हैं. पॉपकॉर्न तो फिल्म की टिकट से भी ज्यादा महंगा है.”

उन्होंने कहा, ”मेरा अनुमान है कि टिकट की कीमतें बढ़ सकती हैं लेकिन आप कभी नहीं जानते, चीजें बदलती रहती हैं. अभी सिर्फ इसका प्रस्ताव रखा गया है, हो सकता है कि इसे लागू ही न किया जाए. देखते हैं आगे क्या होता है, उसके बाद इस बारे में बात करेंगे.”

बृहन्Mumbai महानगरपालिका (बीएमसी) ने Mumbai के सिनेमाघरों और परफॉर्मिंग आर्ट्स वेन्यू पर एंटरटेनमेंट टैक्स में 570 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है. फिलहाल इस प्रस्ताव को Maharashtra Government के अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की मंजूरी मिलना बाकी है. जब तक राज्य Government इसे मंजूरी देकर आधिकारिक तौर पर नई दरों की घोषणा नहीं करती, तब तक मौजूदा टैक्स स्ट्रक्चर ही लागू रहेगा.

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत मल्टीप्लेक्स में हर शो पर एंटरटेनमेंट टैक्स 60 से बढ़ाकर 400 रुपए किया जा सकता है. वहीं, सिंगल-स्क्रीन एसी सिनेमाघरों के लिए यह टैक्स 200 रुपए प्रति शो प्रस्तावित किया गया है. इसके अलावा ड्रामा, जलसा और दूसरे एंटरटेनमेंट प्रोग्राम्स पर भी प्रति शो 100 रुपए टैक्स लगाने का प्रस्ताव है.

बीएमसी की ओर से यह प्रस्ताव अतिरिक्त रेवेन्यू जुटाने की कोशिश के तहत लाया गया है. नागरिक निकाय ने एंटरटेनमेंट टैक्स से हर साल करीब 400 से 500 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई का लक्ष्य रखा है. हालांकि प्रस्तावित नई व्यवस्था में मराठी और Gujaratी फिल्मों, नाटकों और वन-एक्ट प्ले को टैक्स से छूट देने का प्रावधान बरकरार रखा गया है. फिलहाल नई दरों को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

वहीं, सुहैल नैयर इन दिनों ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भी उत्सुकता बनी हुई है. ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

–

पीके/