
Mumbai , 13 नवंबर . दक्षिण भारतीय Actor अजीत कुमार ने Friday को अपने बेटे अद्विक को सरप्राइज दिया. वह अचानक उसे स्कूल से लेने पहुंच गए. पिता को स्कूल के बाहर देखकर बेटा अपनी खुशी नहीं रोक पाया और उनसे लिपट गया. इस खूबसूरत पल की तस्वीर Actor की पत्नी और निर्माता शालिनी ने social media पर शेयर की.
शालिनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ”सरप्राइज स्कूल पिकअप” तस्वीर में अद्विक अपने पिता अजीत कुमार को कसकर गले लगाते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस Actor की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि बिजी शेड्यूल के बावजूद अजीत अपने परिवार और बच्चों के लिए समय निकालना नहीं भूलते.
अजीत कुमार की इस तस्वीर को social media पर खूब पसंद किया जा रहा है. फैंस के लिए यह पल इसलिए भी खास है, क्योंकि आमतौर पर Actor अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं.
अजीत कुमार इन दिनों निर्देशक आदिक रविचंद्रन की आगामी तमिल फिल्म ‘डेयर डेविल’ में व्यस्त हैं. फिल्म की शूटिंग 2 नवंबर से शुरू हो चुकी है. खास बात यह है कि इस फिल्म को अजीत की पत्नी शालिनी अजीत कुमार अपने प्रोडक्शन हाउस ब्रेव हार्ट्स प्रोडक्शन के बैनर तले बना रही हैं.
निर्देशक आदिक रविचंद्रन ने अजीत कुमार के जन्मदिन से एक दिन पहले Thursday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी. उन्होंने Actor को अपना सरप्राइज बर्थडे गिफ्ट बताते हुए लिखा कि फिल्म की शूटिंग 2 नवंबर से शुरू हो गई है. निर्देशक ने इस पोस्ट के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया था.
फिल्म की टेक्निकल टीम भी काफी मजबूत है. इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं. वहीं, सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी अभिनंदन रामानुजम को दी गई है. वह इससे पहले आदिक रविचंद्रन की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ में भी बतौर सिनेमैटोग्राफर काम कर चुके हैं.
फिल्म की एडिटिंग विजय वेलुकुट्टी करेंगे, जो ‘गुड बैड अग्ली’ का भी हिस्सा थे. एक्शन सीन की जिम्मेदारी स्टंट कोरियोग्राफर सुप्रीम सुंदर को सौंपी गई है, जबकि डांस कोरियोग्राफी कल्याण मास्टर करेंगे. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
–
पीके/
Skip to content