एकलव्य विद्यालय जनजातीय बच्चों के लिए खोल रहे अवसर के नए द्वार, पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति का लेख शेयर किया

New Delhi, 15 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को उपPresident सी. पी. राधाकृष्णन का एक लेख साझा किया है, जिसमें जनजातीय विद्यार्थियों को सशक्त बनाने में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की भूमिका का उल्लेख किया गया है.

Prime Minister कार्यालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा कर रहे हैं. जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर, उपPresident थिरु सी. पी. राधाकृष्णन ने ईएमआरएस के विकास और जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास प्रदान करने में इसकी भूमिका के बारे में लिखा है.”

इस लेख में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सर्वांगीण विकास के माध्यम से जनजातीय बच्चों के लिए नए अवसर पैदा करने में इसकी भूमिका के बारे में बताया गया है.

इसमें ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाएं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी प्रमुख पहलों के साथ-साथ उन विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया है, जो अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर रहे हैं.

Prime Minister कार्यालय ने लिखा, “उन्होंने ब्रिज कोर्स, द्विभाषी शिक्षण, तकनीक-सक्षम कक्षाएं, खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण जैसी पहलों के साथ-साथ उन छात्रों की उपलब्धियों का जिक्र किया है, जो अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में जा रहे हैं. इसे अवश्य पढ़ें.”

इससे पहले उपPresident ने एक लिंक शेयर करते हुए लिखा, “जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मैंने ‘जनजातीय शिक्षा में बदलाव: एकलव्य से उत्कृष्टता तक’ शीर्षक से एक लेख लिखा है. यह लेख जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और सर्वांगीण शिक्षण के माध्यम से सशक्त बनाने में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डालता है. इससे उन्हें अपने सपनों को साकार करने और ‘विकसित India 2047’ के विजन में योगदान देने में मदद मिलती है.”

उपPresident के लेख में इस बात पर जोर दिया गया है कि एकलव्य विद्यालय सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बच्चों के समग्र विकास पर ध्यान देते हैं. ब्रिज कोर्स के जरिए दूरदराज के इलाकों से आने वाले बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ा जा रहा है. द्विभाषी शिक्षण से उन्हें अपनी मातृभाषा के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी में भी सीखने में मदद मिल रही है. तकनीक-सक्षम कक्षाओं ने ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को डिजिटल दुनिया से जोड़ा है.

इसके साथ ही खेल और व्यावसायिक प्रशिक्षण के जरिए विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और कौशल विकसित किया जा रहा है. यही वजह है कि अब एकलव्य विद्यालयों के छात्र आईआईटी, एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पहुंच रहे हैं, जो कभी इन बच्चों के लिए दूर का सपना माना जाता था.

–

एससीएच/