एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता से घबराए विपक्षी नेता, कर रहे गलत बयानबाजी : शायना एनसी

Mumbai , 21 अक्टूबर . शिवसेना नेता शायना एनसी ने गुलाबराव पाटिल के बयान, टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटना और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की Prime Minister को लेकर की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि कार्यकर्ता चाहते हैं कि उनका नेता Chief Minister या Prime Minister बने. वहीं, संजय राउत पर निशाना साधते हुए उन्होंने उनके बयानों और Political भविष्यवाणियों पर सवाल उठाए.

शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री गुलाबराव पाटिल के बयान पर शायना एनसी ने कहा कि किसी भी बयान पर प्रतिक्रिया देने से पहले उसके संदर्भ को समझना जरूरी है. गुलाबराव पाटिल ने वही बात कही है, जो आमतौर पर कोई भी कार्यकर्ता अपने नेता के लिए कहता है. हर कार्यकर्ता की इच्छा होती है कि उसका नेता Chief Minister या Prime Minister बने.

उन्होंने कहा कि इसे लेकर किसी तरह के कयास लगाने की जरूरत नहीं है. इस बयान से एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता और शिवसेना कार्यकर्ताओं के उत्साह का पता चलता है. शायना एनसी ने कहा कि शिवसेना ने 80 सीटों पर चुनाव लड़ा था और इनमें से 60 सीटों पर जीत हासिल की. इस सफलता का श्रेय एकनाथ शिंदे की लोकप्रियता और जमीनी स्तर पर उनके प्रति लोगों के आकर्षण है. शिवसेना संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है. यदि कोई नेता अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के हित में योजनाएं लाता है, तो जनता उन्हें स्वीकार करती है.

बता दें कि शिवसेना (शिंदे गुट) के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा था कि मैंने माता जगदंबा के चरण छुए हैं और प्रार्थना की है कि आने वाले दिनों में एकनाथ शिंदे फिर से इस राज्य के Chief Minister बनें और हमारे किसानों के जीवन में खुशहाली लाएं. शिंदे के नेतृत्व, जन कल्याणकारी योजनाओं और Political रणनीति की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरा भरोसा है कि वे फिर से Chief Minister बनेंगे.

टाइगर श्रॉफ से जुड़ी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए शायना एनसी ने कहा कि Actor किसी विवाद में शामिल नहीं हैं और उनकी ओर से कभी कोई विवादित बयान नहीं आया है. इस घटना को सलमान खान से जोड़ना उचित नहीं है. केवल इसलिए कि टाइगर श्रॉफ सलमान खान के करीबी हैं, यह निष्कर्ष निकालना गलत होगा कि उन पर इसी वजह से हमला किया गया. उन्होंने कहा कि सलमान खान के कई अन्य करीबी भी हैं लेकिन उनके साथ ऐसी घटनाएं नहीं हुई हैं. इसलिए इस मामले में सलमान खान का नाम बेवजह नहीं घसीटना चाहिए.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की Prime Minister को लेकर की गई टिप्पणियों पर शायना एनसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने Supreme Court में माफी मांगने से जुड़े मामले का जिक्र करते हुए राउत पर तंज कसा और कहा कि उन्हें Prime Minister के बारे में टिप्पणी करने के बजाय अपनी Political स्थिति पर ध्यान देना चाहिए.

उन्होंने राम मंदिर को लेकर राउत की भविष्यवाणी का भी उल्लेख किया. शायना एनसी ने कहा कि मंदिर आज भी खड़ा है जबकि उनकी पार्टी में टूट हुई है. उन्होंने एकनाथ शिंदे के 40 विधायकों के साथ अलग होने और शिवसेना के 60 विधायकों तक पहुंचने का जिक्र करते हुए पार्टी की Political ताकत पर जोर दिया.

–

पीएम