
तरनतारन, 13 अक्टूबर . पंजाब के तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह की हत्या के बाद Chief Minister भगवंत मान ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की ओर से भी परिवार को एक करोड़ रुपये की बीमा राशि दी जाएगी. इस तरह परिवार को कुल दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी.
पंजाब के Chief Minister भगवंत मान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इकबाल सिंह की मौत से उनके परिवार के साथ-साथ पंजाब Police को भी बड़ी क्षति हुई है. Government और Police विभाग दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं.
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एएसआई इकबाल सिंह को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले बहादुर Police अधिकारी के परिवार के साथ पंजाब Police मजबूती से खड़ी है. Chief Minister की ओर से एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि एचडीएफसी बैंक की ओर से एक करोड़ रुपये का अतिरिक्त बीमा भुगतान किया जाएगा.
डीजीपी ने दिवंगत अधिकारी के परिवार और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. वहीं, Chief Minister भगवंत मान ने एएसआई इकबाल सिंह के हत्यारों का पता लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव को निर्देश दिए हैं. उन्होंने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने को कहा है.
Police के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शूटर अपनी बाइक छोड़कर एक कार में फरार हो गए थे. जांच के दौरान कार की नंबर प्लेट का पता लगा लिया गया है. वहीं, हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक को कब्जे में लेकर उसके मालिक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. Police आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है.
बता दें कि अंतिम संस्कार के दौरान Police विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने दिवंगत एएसआई को श्रद्धासुमन अर्पित किए थे. Police की ओर से उन्हें सलामी भी दी गई. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.
–
पीएम
Skip to content