
कुआलालंपुर, 14 नवंबर . एएफसी अंडर-17 एशियन कप उज्बेकिस्तान 2027 क्वालीफायर्स के ‘ग्रुप ई’ मुकाबले में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुआम को 12-0 से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला Saturday को मलेशिया के कुआलालंपुर फुटबॉल स्टेडियम में खेला गया.
इस मुकाबले में भारतीय कप्तान दलालमुओन गांगटे और राज सिंह वाहेंगबाम ने हैट्रिक लगाईं. राज सिंह ने कुल चार गोल दागे. इससे पहले, सिंगापुर के खिलाफ 4-2 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाले India ने इस मैच में भी अपना शानदार फॉर्म जारी रखा.
अंडर-17 स्तर पर एएफसी क्वालीफाइंग मैचों में यह India की तीसरी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले, India ने 1984 में मकाऊ के खिलाफ और 2024 में ब्रुनेई दारुस्सलाम के खिलाफ 13-0 से जीत दर्ज की थी.
India ने आक्रामक शुरुआत की और पांचवें मिनट में ही लियो थोंगबाम के गोल से बढ़त बना ली, जिन्होंने मालसावमटलुआंगा के बाएं पैर से दिए गए क्रॉस को हेडर के जरिए गोल में बदल दिया. इसके बाद कप्तान गांगटे ने मोर्चा संभाला और पहले हाफ में तीन गोल किए. भारतीय कप्तान ने 13वें, 27वें और 32वें मिनट में गोल दागे. उन्होंने पेनाल्टी एरिया के अंदर मिले मौकों और पास का पूरा फायदा उठाते हुए India की बढ़त को और मजबूत किया.
20वें मिनट में ऋषिकेश मानवती ने भी गोल किया. उन्होंने दाईं ओर से करीब से गेंद को नेट में पहुंचाया, जिससे हाफ-टाइम तक India ने 5-0 की शानदार बढ़त बना ली.
सिंगापुर के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले गांगटे इस मैच में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद हाफ-टाइम पर सब्स्टिट्यूट कर दिए गए. मैच फिर से शुरू होने के बाद भी India ने अपना आक्रामक रुख जारी रखा और सात और गोल दागे, जबकि भारी बारिश के कारण दूसरे हाफ में हालात काफी मुश्किल हो गए थे.
53वें मिनट में डेविड मंगांग इरोम ने एक शानदार गोल करके India की बढ़त को और बढ़ाया. इसके दो मिनट बाद राज सिंह वाहेंगबम ने गोल करने का बेहतरीन सिलसिला शुरू किया. इस फॉरवर्ड खिलाड़ी ने 55वें, 73वें, 83वें और 84वें मिनट में गोल करके कुल चार गोल दागे, जिससे India के कुल गोलों की संख्या दहाई के आंकड़े तक पहुंच गई.
हाफ-टाइम के बाद मैदान पर उतरे फेलिक्स मेतेई सैकहोम ने भी बाएं फ्लैंक से दौड़ लगाते हुए तुरंत अपना प्रभाव दिखाया. उन्होंने 56वें मिनट में गोल किया, जबकि 87वें मिनट में रिस्तिक माइती ने करीब से गोल करके India की 12-0 की जीत सुनिश्चित कर दी.
इस शानदार जीत के बाद, Tuesday को फिलिस्तीन के खिलाफ एक अहम मुकाबला होगा. फिलहाल दोनों टीमों के 6-6 अंक हैं और ग्रुप में शीर्ष पर मौजूद टीमों के बीच का अंतर केवल गोल डिफरेंस का है. अगले साल होने वाले महाद्वीपीय टूर्नामेंट में अपनी जगह सुनिश्चित करने की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए, India को एक और दमदार प्रदर्शन करना होगा. सिंगापुर के पास तीन अंक हैं, जबकि मलेशिया और गुआम अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाए हैं. ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम ही एएफसी अंडर-17 एशियन कप 2027 के लिए क्वालीफाई करेगी.
–
आरएसजी
Skip to content