एआई से नकल रोकने के लिए दक्षिण कोरिया सरकार ने झोंकी पूरी ताकत, कॉलेज प्रवेश परीक्षा से पहले बढ़ी चिंता

सोल, 16 नवंबर . आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दुरुपयोग से परीक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए दक्षिण कोरिया Government ने अहम फैसला लिया है. Prime Minister हान सियोंग-सुक ने Monday को कहा कि उन्नत एआई तकनीक के गलत इस्तेमाल से होने वाली किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए देश की सभी क्षमताओं का इस्तेमाल किया जाएगा.

Government की चिंता की वजह हाल ही में सामने आया एक ऐसा मामला है, जिसने देश की राष्ट्रीय परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस साल प्रमाणित कर सलाहकार (टैक्स अकाउंटेंट) परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले एक अभ्यर्थी ने Sunday को स्वीकार किया कि उसने दोनों चरणों में नकल करने के लिए सूक्ष्म कैमरे, स्मार्टफोन और जनरेटिव एआई का इस्तेमाल किया था.

उसने बताया कि वह कैमरे से प्रश्नों की तस्वीर लेकर उन्हें एआई टूल पर भेजता था और फिर स्मार्टफोन पर उत्तर देखता था. उसने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में भी इसी तरीके से नकल करने की बात कही है.

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, Prime Minister हान ने इस मामले के बाद अधिकारियों के साथ बैठक में कहा, “Government एआई तकनीक के दुरुपयोग से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरी तैयारी करेगी.”

उन्होंने 2027 के कॉलेज स्कॉलैस्टिक एबिलिटी टेस्ट (सीएसएटी) के लिए विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों को मिलाकर एक आपात प्रतिक्रिया दल गठित करने की बात भी कही, ताकि रोकथाम के साथ-साथ ऐसी घटनाओं के बाद कार्रवाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो सके.

Prime Minister ने कहा, “एआई तकनीक के तेजी से आगे बढ़ने के कारण, नकल के नए तरीकों से निपटने में परीक्षा प्रबंधन के पारंपरिक तरीकों की अपनी सीमाएं हैं. हमें नकल के लगातार बदलते और अत्याधुनिक तरीकों का तेजी से और पूरी तरह से जवाब देने में सक्षम होना होगा—जिसमें न केवल एआई चश्मे, बल्कि बेहद छोटे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बाहर से मिलने वाली मदद भी शामिल है.”

हान ने अधिकारियों से कहा कि वे विभिन्न तकनीकी उपायों पर विचार करें, जिसमें राष्ट्रीय परीक्षाओं के लिए एआई जैसी उन्नत पहचान तकनीकों का विकास और उन्हें लागू करना शामिल है. उन्होंने प्रशासन से एक व्यापक सरकारी रणनीति तैयार करने की अपील की है.

उन्होंने कहा, “परीक्षा का एक ऐसा निष्पक्ष माहौल बनाना जिस पर लोग भरोसा कर सकें, Government का एक बुनियादी कर्तव्य है जिसे उसे पूरा करना ही चाहिए. परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने का सीधा संबंध जनता के भरोसे से है. इसलिए, Government के हर मंत्रालय को प्रभावी उपाय तैयार करने चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें पूरी तरह से लागू किया जाए.”

दक्षिण कोरिया की यह राष्ट्रीय कॉलेज प्रवेश परीक्षा 19 नवंबर को होनी है. परीक्षा से महज तीन दिन पहले सामने आए इस खुलासे ने आशंका बढ़ा दी है कि एआई की मदद से नकल के ऐसे तरीके दूसरी परीक्षाओं में भी इस्तेमाल हो सकते हैं.

इससे पहले अक्टूबर में सोल के दो विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं में एआई चश्मे के जरिए नकल करने के मामले सामने आए थे. इस साल मध्य और उच्च विद्यालयों में भी एआई चश्मे से नकल के चार मामले दर्ज किए गए हैं.

–

केआर/