
हैदराबाद, 3 अक्टूबर . तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर ने राज्य Governmentों और India Government से एआई के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कड़े कदम उठाने और सख्त नियम लागू करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ हरसंभव कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने उनकी फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ का मॉर्फ्ड वीडियो बनाया है और फैला रहे हैं.
social media पर वायरल हो रहे मॉर्फ्ड वीडियो पर एक्टर ने अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शरारती तत्वों को लताड़ते हुए लिखा कि घिनौना, बीमार और बेशर्म.
उन्होंने कहा कि एक ऐसे देश में जहां महिलाओं को मां और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां ‘मातृदेवो भव’ सिर्फ एक कहावत नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है, वहां कुछ लोग इतने नीचे गिर गए हैं कि वे एआई का इस्तेमाल करके किसी महिला का अनादर कर रहे हैं. एआई का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीज बनाना शब्दों से परे शर्मनाक है.
उन्होंने लिखा, “इस मॉर्फ्ड ‘चुट्टामल्ले’ वीडियो के पीछे के घटिया लोगों, मैं तुममें से किसी को नहीं बख्शूंगा. मैं इसे बनाने वालों और इसे फैलाने वालों के खिलाफ हरसंभव कानूनी कार्रवाई करूंगा.
जूनियर एनटीआर ने अन्य नेटिजन्स से भी पुरजोर अपील की कि वे ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें.
उन्होंने लिखा कि कृपया ऐसे कंटेंट को न देखें, न शेयर करें और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें. आज यह कोई और है. कल, यह आपकी मां, बहन, पत्नी या बेटी हो सकती है. यह एक गंभीर मुद्दा है और मैं सभी राज्य Governmentों और India Government से आग्रह करता हूं कि वे कड़ा कदम उठाएं और एआई के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त नियम बनाएं.
इससे पहले एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी बनाए जा रहे फेक वीडियो पर आपत्ति जताई थी.
उन्होंने एक्स पर लिखा कि एआई फेक वीडियो का फैलना परेशान करने वाला है. कृपया ऐसा कंटेंट न बनाएं, न शेयर करें और न ही प्रमोट करें, यह एआई का स्पष्ट दुरुपयोग है. इसमें शामिल लोगों के खिलाफ निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जय हिंद.
–
डीकेएम/
Skip to content