एआई और डीपफेक के दुरुपयोग पर चिरंजीवी ने उठाई आवाज, अमित शाह की सलाह पर केंद्र सरकार को सौंपा ज्ञापन

Mumbai , 16 नवंबर . साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डीपफेक और डिजिटल पहचान के गलत इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर अपनी चिंता जाहिर की है.

Actor ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हाल ही में हुई मुलाकात के बाद उन्होंने उनकी सलाह पर Union Minister जी. किशन रेड्डी को एक ज्ञापन सौंपा है. यह ज्ञापन केंद्रीय गृह मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संबोधित है. इसमें एआई और डीपफेक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की गई है.

चिरंजीवी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हाल ही में हुई मुलाकात के बाद और उनकी सलाह के अनुसार, मैंने Union Minister जी. किशन रेड्डी को एक ज्ञापन सौंपा है. यह ज्ञापन केंद्रीय गृह मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संबोधित है. इसमें एआई के गलत इस्तेमाल, डीपफेक और डिजिटल पहचान की नकल को रोकने के लिए और अधिक मजबूत सुरक्षा उपायों की मांग की गई है.”

उन्होंने आगे लिखा, ”मैं किशन रेड्डी का आभारी हूं कि उन्होंने संबंधित मंत्रालयों के साथ तालमेल बनाकर इस मुद्दे को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया है. कलाकारों की गरिमा, पहचान और रचनात्मक अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ हर नागरिक की सुरक्षा करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है. तकनीक का इस्तेमाल रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए होना चाहिए, न कि किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए.”

दरअसल, चिरंजीवी ने अपने बेटे और Actor राम चरण के साथ 2 नवंबर को हैदराबाद दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों कलाकारों ने एआई और डीपफेक तकनीक के बढ़ते गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई थी. उन्होंने बताया था कि इस तरह की तकनीक कलाकारों की पहचान, सम्मान और अधिकारों के लिए खतरा बन सकती है.

इस मुलाकात के बाद चिरंजीवी ने social media पर बताया था कि अमित शाह ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और इस मुद्दे पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. उन्होंने भरोसा दिलाया था कि Government इस मामले की जल्द जांच करेगी और एआई तथा डीपफेक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा नियमों और सख्त सजा के प्रावधानों पर विचार करेगी.

–

पीके/एएस