ऋषि सुनक ने पीयूष गोयल से की मुलाकात, भारत-ब्रिटेन व्यापार और टेक साझेदारी पर हुई चर्चा

New Delhi, 13 अक्टूबर . ब्रिटेन के पूर्व Prime Minister ऋषि सुनक ने Tuesday को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत की.

Union Minister पीयूष गोयल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा कर लिखा, “अपने दोस्त और ब्रिटेन के पूर्व Prime Minister ऋषि सुनक से मिलकर बहुत खुशी हुई. ग्रोथ को बढ़ाने के लिए भारत-ब्रिटेन आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर बहुत अच्छी बातचीत हुई. हमारी बातचीत में दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप पर बात हुई.”

इससे पहले सुनक ने India के Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की थी. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं.

New Delhi में Prime Minister मोदी से मुलाकात के बाद सुनक ने उन्हें सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि व्यापार, प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में India और ब्रिटेन के बीच बढ़ता सहयोग अनिश्चितताओं से भरी दुनिया में बेहद महत्वपूर्ण है.

सुनक ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “Prime Minister नरेंद्र, आज New Delhi में आपसे मिलकर अच्छा लगा. सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई. यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. जब मैं Prime Minister था, तब आपके साथ काम करना सुखद अनुभव रहा. आपकी प्रतिबद्धता, कार्यशैली और ऊर्जा हम सभी के लिए एक उदाहरण है.”

उन्होंने लिखा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में भारत-ब्रिटेन संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी और एआई के क्षेत्र में बढ़ता सहयोग एक ऐसी दुनिया में महत्वपूर्ण है, जहां अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं. सुनक ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में ब्रिटेन और India के संबंध और प्रगाढ़ होंगे.

Prime Minister Narendra Modi ने भी सुनक की पोस्ट का जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “आज ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा.”

–