ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘मोटरसाइकिल डायरीज़’ में होंगे पांच गाने, जीवी प्रकाश ने आईएएनएस से बातचीत में किया खुलासा

चेन्नई, 29 नवंबर . तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके संगीतकार जीवी प्रकाश ने निर्देशक शिवा चिरंथाना की आगामी फिल्म ‘मोटरसाइकिल डायरीज़’ को लेकर खुलासा किया है कि फिल्म में पांच गाने होंगे. यह फिल्म ऋषभ शेट्टी की प्रोडक्शन कंपनी ऋषभ शेट्टी फिल्म्स और सितारा एंटरटेनमेंट्स के सहयोग से बनाई जा रही है.

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता है. Sunday को निर्माताओं की ओर से social media पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा किए जाने के बाद जीवी प्रकाश ने भी अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म और इसके निर्देशक को लेकर प्रतिक्रिया साझा की.

उन्होंने लिखा, “एक और शानदार स्क्रिप्ट आने वाली है. एक शानदार डेब्यू निर्देशक आ रहे हैं. भारतीय सिनेमा तैयार हो जाए!”

से बातचीत में संगीतकार जीवी प्रकाश ने फिल्म के संगीत और निर्देशक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “फिल्म में पांच गाने होंगे. इसका निर्देशन शिवा चिरंथाना कर रहे हैं, जो पहले ऋषभ शेट्टी के सहायक निर्देशक रह चुके हैं.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या ऋषभ शेट्टी खुद फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, तो उन्होंने स्पष्ट किया, “नहीं. ऋषभ शेट्टी की प्रोडक्शन कंपनी फिल्म का निर्माण कर रही है. फिल्म की कास्ट अलग होगी.”

इस बीच, सितारा एंटरटेनमेंट्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, “हर उपलब्धि एक याद है, हर भूल एक कहानी है. कुछ यात्राएं आपको बदल देती हैं. सितारा एंटरटेनमेंट्स और ऋषभ शेट्टी फिल्म्स गर्व से अपनी अगली भावपूर्ण यात्रा ‘मोटरसाइकिल डायरीज़’ प्रस्तुत करते हैं. हाईवे पर निकलने के लिए तैयार हो जाइए. शूटिंग जल्द शुरू होगी.”

फिल्म का निर्माण सूर्यदेवरा नागा वामसी और प्रगति ऋषभ शेट्टी कर रहे हैं. इसकी कहानी और निर्देशन शिवा चिरंथाना ने किया है. फिल्म की एडिटिंग नवीन नूली करेंगे, जबकि सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी भुवन रेड्डी संभालेंगे. फिल्म का आर्ट डायरेक्शन धरनी गंगेपुत्र करेंगे और संवाद रघु निदुवल्ली ने लिखे हैं. फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग प्रगति ऋषभ शेट्टी करेंगी.

‘मोटरसाइकिल डायरीज़’ कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में रिलीज होगी.

–

डीएससी