
New Delhi, 4 नवंबर . Actor ऋत्विक धनजानी टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है. उनका बचपन Dubai में बीता और पढ़ाई लंदन में हुई. विदेश में अच्छी जिंदगी के बावजूद उनका मन अभिनय की दुनिया में कुछ करने का था. इसी चाहत ने उन्हें Mumbai पहुंचाया, जहां शुरुआत में उन्हें ऑडिशन देने, छोटे-बड़े मौके तलाशने और कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बना ली. आज वह केवल एक Actor ही नहीं बल्कि सफल होस्ट और रियलिटी शो के लोकप्रिय चेहरों में भी गिने जाते हैं.
ऋत्विक धनजानी का जन्म 5 नवंबर 1988 को Madhya Pradesh के मंदसौर में हुआ था. उनका परिवार सिंधी पृष्ठभूमि से है और जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार Dubai चला गया था. ऐसे में उनका बचपन और शुरुआती पढ़ाई Dubai में हुई. इसके बाद उन्होंने लंदन से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की. कॉलेज के दिनों में ही उन्हें अभिनय, मॉडलिंग और स्टेज परफॉर्मेंस में दिलचस्पी होने लगी थी. पढ़ाई के दौरान उन्होंने थिएटर और अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू किया. इसी अनुभव ने उन्हें अभिनय को करियर बनाने के लिए प्रेरित किया.
ऋत्विक के लिए विदेश से Mumbai आना केवल शहर बदलना नहीं था बल्कि एक नई जिंदगी की शुरुआत थी. उन्होंने अभिनय में करियर बनाने के लिए Mumbai का रुख किया और यहां एक्टिंग इंस्टीट्यूट से ट्रेनिंग ली. शुरुआत में उन्होंने विज्ञापन के लिए काम किया और लगातार ऑडिशन दिए. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह कई बार एक दिन में 10 से 12 ऑडिशन तक देने जाते थे.
ऋत्विक ने एक फिल्म साइन की थी और उसकी शूटिंग भी आधी हो चुकी थी लेकिन किसी वजह से वह फिल्म पूरी नहीं हो सकी. उस समय उनके पास कोई दूसरा काम नहीं था. उन्होंने बताया था कि जब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा, तब उन्होंने टेलीविजन के ऑफर स्वीकार करने शुरू किए. उनके लिए टीवी उस समय करियर को आगे बढ़ाने का रास्ता बना. हालांकि, यही फैसला आगे चलकर उनकी पहचान की वजह बना.
ऋत्विक ने साल 2009 में टीवी शो ‘बंदिनी’ से अभिनय की शुरुआत की. इसके बाद साल 2010-11 में आए शो ‘प्यार की ये एक कहानी’ में जय खुराना के किरदार ने उन्हें दर्शकों के बीच पहचान दिलाई. उनके करियर का सबसे बड़ा मोड़ एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से आया. इसमें उन्होंने अर्जुन दिग्विजय किर्लोस्कर का किरदार निभाया. इसी शो के दौरान उनकी मुलाकात Actress आशा नेगी से भी हुई.
साल 2013 में ऋत्विक ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 6’ में आशा नेगी के साथ हिस्सा लिया और दोनों ने यह शो जीत लिया. इसके बाद उन्होंने अभिनय के साथ होस्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई. ‘ये है आशिकी’, ‘वी डिस्ट्रैक्शन’, ‘नच बलिए 7’, ‘सुपर डांसर’, ‘इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज’ और ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ जैसे शोज में उन्होंने होस्ट के तौर पर काम किया. उनकी एनर्जी और दर्शकों से जुड़ने के अंदाज को काफी पसंद किया गया.
फिल्मों की बात करें तो ऋत्विक ने साल 2011 में फिल्म ‘जो हम चाहें’ से डेब्यू किया. इसके बाद वह ‘ट्रिपल एक्स’ में नजर आए. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उन्होंने अपनी जगह बनाई. साल 2016 में वेब सीरीज ‘आई डोंट वॉच टीवी’ से उन्होंने डिजिटल दुनिया में कदम रखा. इसके बाद ‘कार्टेल’ और ‘हाफ लव हाफ अरेंज्ड’ के दूसरे सीजन में भी काम किया.
ऋत्विक ने अपने करियर में खुद को केवल एक ही तरह के किरदार तक सीमित नहीं रखा. अभिनय, डांस और होस्टिंग के अलावा उन्हें संगीत का भी शौक है. वह गिटार बजाना पसंद करते हैं. साल 2024 में उन्होंने अपना क्लोदिंग ब्रांड ‘आरडीएक्स’ भी शुरू किया.
–
पीके/पीएम
Skip to content