उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त

New Delhi, 26 नवंबर . राइड-हेलिंग सर्विसेज प्रोवाइडर उबर ने Thursday को राकेश रंजन को उबर इंडिया और दक्षिण एशिया का अध्यक्ष नियुक्त करने का ऐलान किया है. उनकी नियुक्ति 4 जनवरी, 2027 से प्रभावी होगी.

रंजन एलन ऑनलाइन से उबर में शामिल हो रहे हैं, जहां वह सीईओ के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले उन्होंने जोमैटो में आठ साल बिताए हैं. वह 2017 में कंपनी से जुड़े थे और बाद में उसके फूड ऑर्डरिंग एवं डिलीवरी कारोबार के सीईओ बने. इससे पहले उन्होंने जोमैटो गोल्ड और सेल्स से जुड़ी नेतृत्वकारी भूमिकाएं भी निभाईं. वह उबर के एशिया प्रशांत क्षेत्र के रीजनल जनरल मैनेजर डोम टेलर को रिपोर्ट करेंगे.

अपनी नई नियुक्ति पर रंजन ने कहा, “उबर ने ऐसा कारोबार खड़ा किया है, जो India और दक्षिण एशिया में लोगों के आने-जाने और कमाई करने के तरीके के लिए महत्वपूर्ण है. हमारे सामने अवसर काफी बड़ा है और इसकी शुरुआत रोजमर्रा के अनुभव से होती है.”

उन्होंने कहा कि वह प्रतिभाशाली टीम का हिस्सा बनने और कंपनी की मजबूत नींव को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं.

इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए टेलर ने कहा कि इस पद के लिए तलाश तीन महीने से अधिक समय तक चली.

उन्होंने कहा, “तीन महीने से अधिक समय तक चली तलाश के बाद राकेश का उबर में स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है. हमने इस भूमिका के लिए काफी ऊंचे मानदंड तय किए थे. India में बड़े उपभोक्ता कारोबार को चलाने का उनका अनुभव और भविष्य के लिए उनकी महत्वाकांक्षा उन्हें इस भूमिका के लिए खास बनाती है.”

टेलर ने आगे कहा, “उबर के भविष्य के लिए India और दक्षिण एशिया बेहद महत्वपूर्ण हैं. राकेश ऐसे कारोबार से जुड़ रहे हैं, जिसका आकार काफी बड़ा है और जिसकी मजबूती लंबे समय से बनी हुई है. इस क्षेत्र में हमारे कारोबार की अगली विकास यात्रा और नवाचार का नेतृत्व करने के लिए वह अपने साथ मूल्यवान अनुभव लेकर आ रहे हैं.”

अमेरिका और ब्राजील के बाद India यात्राओं की संख्या के लिहाज से उबर का तीसरा सबसे बड़ा बाजार है. वहीं, वैश्विक स्तर पर कमाई करने वाले लोगों की संख्या के लिहाज से India उसका दूसरा सबसे बड़ा बाजार है.

कंपनी India के 200 से अधिक शहरों में परिचालन करती है. इसके प्लेटफॉर्म के जरिए 20 लाख से अधिक मासिक सक्रिय ड्राइवर कमाई कर रहे हैं.

India में Bengaluru और हैदराबाद में उबर के अमेरिका के बाहर स्थित सबसे बड़े प्रौद्योगिकी केंद्र भी हैं.

–

एबीएस