उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लो-पद्मिनी पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं-मुझे ऐरा-गैरा कहा गया

Mumbai , 28 अगस्त . Actress और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की पूर्व महासचिव उपासना सिंह और पूनम ढिल्लो व पद्मिनी कोल्हापुरे आपसी मनमुटाव का विवाद खत्म होने का नाम ही ले रहा है. Friday को उपासना सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्था के अंदर चल रहे गंभीर विवाद और पूनम ढिल्लो व पद्मिनी कोल्हापुरे के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा की.

उपासना सिंह ने स्पष्ट किया कि सिंटा कार्यकारिणी के 11 सदस्यों (जिनमें मुकेश ऋषि, पुनीत इस्सर और विंदू दारा सिंह शामिल हैं) के इस्तीफे के बाद कमेटी पूरी तरह भंग हो चुकी है. उपासना सिंह और उनका समर्थन कर रहे सदस्यों का आरोप है कि संस्था में बिना किसी सहमति के अकेले फैसले लिए जा रहे थे और बिना नोटिस दिए पद बदले जा रहे थे. साथ ही, Actress उपासना सिंह ने सिंटा की बैठक के दौरान हुए कथित अपमान को लेकर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अंग्रेजी ने आने की वजह से उन्हें ऐरा-गैरा कहा गया था.

Actress ने बताया कि पूनम ढिल्लो और पद्मिनी कोल्हापुरे ने उनसे कहा था कि वह सिर्फ एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हैं जबकि वे स्टार हैं. उन्होंने कहा, “मैं यहां पर इसलिए आई हूं क्योंकि इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मैं छोटे से शहर श्यारपुर की लड़की हूं जिसमें मैंने जीरो से शुरुआत की थी. आज अगर मुझे पूरी दुनिया में लोग जानते हैं, तो यह मेरे करियर की वजह से है. इसलिए, जब मैंने यह फैसला लिया, तो मैंने सोचा कि मुझे अब वापस लौटाना है. अब मुझे अपने एक्टर्स के लिए काम करना है और अपने सभी टेक्नीशियनों के लिए काम करना है. सिर्फ एक्टर्स के लिए नहीं बल्कि मैं अपनी पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए काम करना चाहती हूं.”

इसके बाद आगे Actress उपासना सिंह ने दूसरे सदस्यों के साथ हुई बेइज्जती के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “हमारी बहुत बेइज्जती हुई है. मुझे ऐरा-गैरा कहा गया. मुझसे कहा गया कि तुम एक कैरेक्टर आर्टिस्ट हो और मैं एक स्टार हूं. नीचा दिखाने के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया.

Actress उपासना ने Actor दीपक पराशर से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया, “दीपक पराशर जी से कहा गया था कि तुम्हें अंग्रेजी नहीं आती. सीपी ठाकुर के साथ हुई कथित बदसलूकी के बाद दीपक रोते हुए चले गए थे. उसके बाद मुझे उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा, उन्हें दर्द होने लगा था.

हम पिछले ढ़ाई सालों से यह झेलते आ रहे हैं. शायद अगर हमारी जगह कोई और होता, तो वो बर्दाश्त नहीं करता. इसीलिए इस्तीफे दिए गए.”

एनएस/पीएम