उपराष्ट्रपति ने काशी तमिल संगमम् के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया, तिरुक्कुरल के 50 भाषाओं में संस्करण जारी

वाराणसी, 28 नवंबर . उपPresident सी.पी. राधाकृष्णन ने Saturday को वाराणसी में काशी तमिल संगमम् के पांचवें संस्करण (केटीएस 5.0) का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने तिरुक्कुरल के 50 भाषाओं में अनुवादित संस्करण जारी किए, जिनमें 10 विदेशी भाषाएं भी शामिल हैं.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपPresident ने कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच हजारों वर्षों से गहरा सभ्यतागत, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंध रहा है. उन्होंने काशी को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बताते हुए कहा कि तमिल लोगों के लिए काशी और बाबा विश्वनाथ के दर्शन एक विशेष आध्यात्मिक आकांक्षा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि India की भाषाई, क्षेत्रीय और सांस्कृतिक विविधता के बावजूद साझा सभ्यतागत और आध्यात्मिक परंपराएं देश को हमेशा एक सूत्र में बांधती रही हैं. इसी भावना से Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में काशी तमिल संगमम् की शुरुआत हुई. यह आयोजन अब केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि तमिलनाडु और काशी के ऐतिहासिक संबंधों को पुनर्जीवित करने तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने वाला राष्ट्रीय अभियान बन गया है.

इस वर्ष संगमम् का विषय ‘तिरुक्कुरल पयिल्वोम-तिरुक्कुरल अभ्यास करें’ रखा गया है. इसका उद्देश्य विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं तक तिरुक्कुरल की कालजयी शिक्षाओं और नैतिक मूल्यों को पहुंचाना है. उपPresident ने तिरुक्कुरल को जीवन के लिए सार्वभौमिक मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि इसकी समानता, मानवता और सदाचार की शिक्षाएं भाषा, क्षेत्र और राष्ट्र की सीमाओं से परे हैं. उन्होंने लोगों से इसके सिद्धांतों को पढ़ने और अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया.

उपPresident ने कहा कि तिरुक्कुरल का 50 भाषाओं में अनुवाद होना तमिल भाषा और साहित्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और यह तिरुवल्लुवर की शिक्षाओं की सार्वभौमिक प्रासंगिकता को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि संगमम् के पहले संस्करण में तिरुक्कुरल 13 भाषाओं में प्रकाशित हुआ था और दूसरे संस्करण में 16 अन्य भाषाओं में अनुवाद किए गए थे. पांचवें संस्करण में इसे 50 भाषाओं तक पहुंचाना तमिल साहित्यिक विरासत को व्यापक पाठक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

भाषाई सद्भाव पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए, लेकिन दूसरी भाषाओं का भी सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा, ”अपनी भाषा से प्रेम कभी दूसरी भाषा के प्रति शत्रुता में नहीं बदलना चाहिए.” उन्होंने कहा कि India की ताकत उसकी अनेक भाषाओं और साझा आदर्शों में निहित है.

उपPresident ने संयुक्त राष्ट्र में Prime Minister Narendra Modi द्वारा संगम काल के कवि कनियन पूंगुंद्रनार की प्रसिद्ध पंक्ति ‘याधुम ऊरे, यावरुम केलिर’ का उल्लेख किए जाने को भी याद किया, जिसने तमिल परंपरा के सार्वभौमिक भाईचारे के संदेश को वैश्विक मंच पर पहुंचाया.

उन्होंने युवाओं से पेरुंथलैवर के. कामराज और पसुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर जैसे नेताओं से प्रेरणा लेने और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि India की सभ्यतागत विरासत और एकता को आगे बढ़ाने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है.

उत्तर प्रदेश में Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की सराहना करते हुए उपPresident ने राज्य में आर्थिक विकास और सार्वजनिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों का उल्लेख किया. उन्होंने Chief Minister के साथ 1998 में संसद में साथ रहने के समय से अपने पुराने संबंध और मित्रता को भी याद किया.

India के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य पर चर्चा करते हुए उपPresident ने कहा कि विकसित India की परिकल्पना केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं होनी चाहिए. India को सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक मूल्यों और मानवतावाद के क्षेत्र में भी दुनिया के लिए उदाहरण बनना चाहिए. उन्होंने संघर्ष, अनिश्चितता और विभाजन से जूझ रही दुनिया में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के भारतीय दर्शन की प्रासंगिकता पर जोर दिया.

अपने संबोधन के समापन पर उपPresident ने नदियों को जोड़ने की परिकल्पना का उल्लेख करते हुए विश्वास जताया कि एक दिन गंगा का जल कावेरी तक पहुंचेगा. इस संस्करण में तमिलनाडु से करीब 1,400 प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं. इनमें विद्यार्थी, शिक्षक, लेखक, पत्रकार, किसान, शिल्पकार, महिलाएं और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल हैं.

इस कार्यक्रम का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग, आईआईटी मद्रास, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, चेन्नई स्थित शास्त्रीय तमिल केंद्रीय संस्थान, उत्तर प्रदेश Government और केंद्र Government के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है.

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी, उत्तर प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्रा और हंसराज विश्वकर्मा, उच्च शिक्षा विभाग की सचिव दीप्ति उमाशंकर, भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चामू कृष्ण शास्त्री, आईआईटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि, बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी सहित आध्यात्मिक नेता, विद्वान, तमिलनाडु के प्रतिनिधि, विद्यार्थी और आम लोग मौजूद रहे.

इससे पहले उपPresident ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और श्री काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया.

–

डीएससी