
गांधीनगर, 12 अक्टूबर . उपChief Minister हर्ष संघवी की प्रोत्साहक उपस्थिति में Tuesday यानी 13 अक्टूबर को Ahmedabad के सोला स्थित साल इंस्टीट्यूट में ‘भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण समारोह’ आयोजित होगा.
Ahmedabad जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरण समारोह’ में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के अंतर्गत 126 और कलेक्ट्रेट के माध्यम से पंजीकृत 32 सहित कुल 158 शरणार्थियों को उपChief Minister हर्ष संघवी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे.
इस अवसर पर शहरी विकास और शहरी गृह निर्माण राज्य मंत्री दर्शनाबेन वाघेला, Ahmedabad के महापौर और सांसद एवं विधायकगण मौजूद रहेंगे.
उल्लेखनीय है कि India Government द्वारा 2016 और 2018 के गजट के माध्यम से जिला कलेक्टरों को अफगानिस्तान, बांग्लादेश और Pakistan के अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को ‘नागरिकता अधिनियम 1955’ की धारा-5 और 6 के अंतर्गत नागरिकता देने का अधिकार दिया गया है, जिसमें वर्ष 2017 से 2025 तक 1200 से अधिक आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र देकर Ahmedabad जिला देशभर में सबसे आगे रहा है.
इससे पहले उपChief Minister संघवी ने social media प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए बताया कि Chief Minister भूपेंद्र पटेल के कुशल नेतृत्व में, Gujarat के औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए 25 अतिरिक्त औद्योगिक इकाइयों को सहायता स्वीकृत की गई है.
उन्होंने कहा कि आज हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक में लिए गए इस निर्णय से 3,903.30 करोड़ रुपए का निवेश होगा और 8,178 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे. उद्योगों को बढ़ावा देने की यह प्रतिबद्धता Gujarat को देश के अग्रणी उद्योग और निवेश केंद्र के रूप में और मजबूत बनाएगी.
–
एमएस/
Skip to content