
Lucknow, 11 अक्टूबर . शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के क्षेत्र में आए बदलाव को रेखांकित किया है. उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के स्वास्थ्य से लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तक डबल इंजन Government की कल्याणकारी योजनाएं नारी सशक्तीकरण को नित्य नई मजबूती प्रदान कर रही है.
Chief Minister ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में डबल इंजन Government ने उत्तर प्रदेश को उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बनाने के साथ ही नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा प्रदान की है. वर्ष 2017 से पहले जिन बेटियों के लिए घर की चौखट पार करना भी चुनौती थी, आज वही बेटियां नाइट शिफ्ट में काम करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान कर रही हैं.
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 50 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप्स का नेतृत्व आज नारी शक्ति कर रही है. वहीं, महिला कार्यबल भागीदारी दर 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हो गई है. यह महिलाओं के बढ़ते विश्वास और उनके लिए उपलब्ध अवसरों के विस्तार का स्पष्ट प्रमाण है.
उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के स्वास्थ्य से लेकर बेटियों के उज्ज्वल भविष्य तक डबल इंजन Government की कल्याणकारी योजनाएं नारी सशक्तीकरण को निरंतर मजबूती प्रदान कर रही हैं. ‘Prime Minister मातृ वंदना योजना’ और ‘पोषण अभियान’ से माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण को संबल मिला है. ‘Chief Minister कन्या सुमंगला योजना’ और ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर रही हैं.
Chief Minister योगी ने कहा कि मिशन शक्ति, ऑपरेशन कायाकल्प, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, सेफ सिटी, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर वर्किंग वुमन हॉस्टल जैसी पहलें महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, गतिशीलता और आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खोल रही हैं.
Chief Minister ने अपने संदेश में भारतीय संस्कृति के आदर्श ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी भावना को आत्मसात कर प्रदेश की डबल इंजन Government आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि ‘सशक्त नारी-समृद्ध उत्तर प्रदेश’ के माध्यम से ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में Government निरंतर अग्रसर है.
–
विकेटी/डीसीएच
Skip to content