
New Delhi, 9 अक्टूबर . उपचुनावों में भाजपा और उसके सहयोगी दल को मिली जीत पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने खुशी जताई है. उन्होंने इसे जनता के विश्वास और विकास की विजय बताया.
नितिन नवीन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जनता का विश्वास, विकास की विजय. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों तथा असम की नगांव Lok Sabha सीट पर भाजपा की शानदार जीत और पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर हमारे सहयोगी दल एआईएनआरसी की विजय ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश की जनता पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की राजनीति के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.”
उन्होंने आगे कहा, “जो लोग देशवासियों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें जनता ने एक बार फिर अपने मत के माध्यम से करारा जवाब दिया है.”
नवीन ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया. उन्होंने कहा कि इन परिणामों ने स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में चल रही विकास की राजनीति पर भरोसा करती है.
दरअसल, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट Political रूप से बेहद अहम मानी जाती है. इस सीट पर भाजपा की जीत को पार्टी के लिए बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है. वहीं, रेजीनगर सीट पर भी भाजपा ने जीत दर्ज कर बंगाल में अपनी पकड़ मजबूत होने का संकेत दिया है.
असम की नगांव Lok Sabha सीट पर जीत को भी भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पूर्वोत्तर में भाजपा लगातार अपने जनाधार को बढ़ा रही है और यह जीत उसी का परिणाम है.
इसके अलावा, पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर भाजपा के सहयोगी दल ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी) ने जीत हासिल की है. इस जीत से एनडीए गठबंधन को दक्षिण India में भी मजबूती मिली है.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content