
गिफू, 24 सितंबर . एशियन गेम्स 2026 में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रोइंग (नौकायन) खेल के पुरुषों की डबल स्कल्स में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. इस खास उपलब्धि के लिए Prime Minister Narendra Modi ने सतनाम-सलमान को बधाई दी है.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में सतनाम सिंह और सलमान खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए India के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. उनका संयम और आपसी तालमेल काबिले-तारीफ रहा. उम्मीद है कि यह कामयाबी उन्हें आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी.”
संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सतनाम-सलमान को बधाई देते हुए अपने एक्स पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बधाई. हमारे रोअर्स का शानदार प्रदर्शन.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने social media प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर बधाई देते हुए लिखा, “India ने एशियन गेम्स 2026 में एक और मेडल अपने नाम किया. रोइंग में पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बहुत-बहुत बधाई. पानी पर की गई कड़ी मेहनत और पक्के इरादे की वजह से इस जोड़ी को पोडियम पर शानदार जगह मिली है. उम्मीद है कि यह कामयाबी उन्हें और भी बड़ी ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी. जय हिंद.”
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी सलमान-सतनाम की जोड़ी के प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने एक्स पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डबल स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सतनाम सिंह और सलमान खान को बहुत-बहुत बधाई.” केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने एक्स पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में मेंस डबल स्कल्स में शानदार प्रदर्शन करने और India के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारे चैंपियंस सतनाम सिंह और सलमान खान को बहुत-बहुत बधाई.”
वहीं, President द्रौपदी मुर्मु ने Wednesday को ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को बधाई दी. उन्होंने social media प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को हार्दिक बधाई. यह सराहनीय उपलब्धि टीम के दृढ़ संकल्प, सहनशक्ति और लड़ने के जज्बे को दर्शाती है. इस गौरवपूर्ण सफलता में टीम के हर सदस्य ने अहम योगदान दिया. भविष्य के प्रयासों के लिए पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं.”
–
एसएम/पीएम
Skip to content