
देहरादून, 14 सितंबर . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क, पुल, धर्मशाला, Police भवन, भूस्खलन उपचार और अन्य विकास कार्यों के लिए 70 करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. इन परियोजनाओं का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करना है.
Chief Minister ने जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा में स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर की अवशेष सड़कों के सुधार कार्य के लिए विभिन्न घोषणाओं के तहत 19.99 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है.
विधानसभा क्षेत्र गदरपुर के अंतर्गत ग्राम जयनगर नंबर-3, चंडीपुर, दिनेशपुर, केशवगढ़ कॉलोनी, संजय नगर, लालपुरी, खटोला नंबर-2 और दिलीपनगर में धर्मशाला एवं मंदिरों से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए 2.67 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है.
देहरादून जिले के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में झाझरा ग्राम पंचायत, सैनिक कॉलोनी और सुद्धोवाला के वार्डों में सीसी मार्ग, नालियों और सीमेंट कंक्रीट टाइल्स से मार्ग निर्माण के लिए 76.60 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है. इसके तहत प्रथम किस्त के रूप में 45.96 लाख रुपए जारी करने को भी मंजूरी दी गई है.
चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में मां पूर्णागिरि मेला क्षेत्र के अनुरक्षण, विश्राम शेड और पुलिया निर्माण के लिए 77.22 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं. इसके अलावा पहली किस्त के रूप में 46.33 लाख रुपए जारी किए जाएंगे. वहीं, गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पोखरी-चंडिकाघाट मोटर मार्ग के पुनरीक्षित निर्माण कार्य हेतु 5.38 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है.
हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण राज्य योजना के तहत रसूलपुर-मंगोलपुरा-आर्यनगर और लालढांग के बीच रावासन नदी पर 250 मीटर लंबे स्टील ट्रस पैदल पुल के निर्माण के लिए 9.34 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं.
Chief Minister ने Police प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्रनगर में आवासीय एवं गैर-आवासीय भवनों के निर्माण हेतु 9.71 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है. इसके अलावा अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाने में आवासीय भवन निर्माण के लिए 3.80 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, जिसमें पहली किस्त के रूप में 1.52 करोड़ रुपए जारी होंगे.
उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र में मोरी-नैटवाड़-जखोल मोटर मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के उपचार कार्यों के लिए 5.35 करोड़ रुपए तथा ऐसे ही दो अन्य निर्माण कार्यों के लिए 14.50 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई है.
इसके अलावा Chief Minister ने ईको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए 78.50 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का भी अनुमोदन प्रदान किया है.
राज्य Government का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से सड़क संपर्क, धार्मिक एवं सामुदायिक सुविधाओं, Police अवसंरचना और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content