
New Delhi, 21 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर के उपGovernor मनोज सिन्हा ने उधमपुर में हुए हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
एलजी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उधमपुर के रामनगर में एक दुखद बस हादसे में लोगों की मौत की खबर से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. मैंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करें.
उधमपुर जिले में Wednesday सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई. इस घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए रामनगर के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया है. घटना के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने भी उधमपुर के डीसी अनंत द्विवेदी से बात की और पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया करने को कहा है.
जितेंद्र सिंह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “बसंतगढ़-रामनगर सड़क पर बस दुर्घटना की खबर मिलने के बाद मैंने उधमपुर के डीसी अनंत द्विवेदी से बात की. स्थानीय लोगों की समय पर मदद से सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया. इस बीच, बचाव दल मौके पर पहुंच गया. उ10 घायल यात्रियों को रामनगर के उप-जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है. अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है. हरसंभव मदद दी जा रही है. मेरा कार्यालय प्रशासन के लगातार संपर्क में है.
उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा कि दुर्भाग्य से दो लोगों की मौत की खबर है. 10 घायल एसडीएच रामनगर पहुंच चुके हैं. इनमें से 3 लोगों को जीएमसी उधमपुर ले जाया गया है. इस बीच, मैंने दिल्ली में बीआरओ अधिकारियों के साथ रामनगर से बसंतगढ़ तक सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया है.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content