
हाथरस, 5 नवंबर . उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में Wednesday -Thursday की रात एक मकान में भीषण आग लगने के कारण बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत हो गई. Police ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
यह घटना हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कहारान में हुई. दंपति घर के अंदर सो रही थी और इसी दौरान रात में अचानक मकान में आग लग गई. आग लगने की सूचना पर Police और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाला. एसडीआरएफ अधिकारी रजत कुमार अपनी टीम के साथ वृंदावन से घटनास्थल पर पहुंचे और जवानों को बचाव कार्य में लगाया, लेकिन तब तक दंपति की मौत हो चुकी थी. मृतकों की पहचान 70 वर्षीय शहजाद और उनकी पत्नी सलमा बेगम (उम्र 68 वर्ष) के रूप में हुई है.
हाथरस के सीएफओ आरके बाजपेयी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “रात करीब 1.49 बजे सूचना मिली थी कि सादाबाद इलाके में एक मकान में आग लगी है, जिसमें कुछ लोगों के फंसे होने का अंदेशा है. सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. कुछ समय बाद दो गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन मकान एक संकरी गली के अंदर था.”
उन्होंने बताया कि मकान के अंदर नीचे के हिस्से में कपड़ों का काम होता था, जहां आग लगी थी. घटनास्थल पर पहुंचने के बाद देखा कि वहां आग विकराल रूप से जल रही थी. सीएफओ ने कहा, “स्थानीय लोगों ने हमें यह जानकारी दी कि मकान के अंदर रह रहे लोग बाहर निकल नहीं पाए. वे अंदर ही फंस चुके थे. हमें आग बुझाने का कार्य शुरू किया और इस अभियान के दौरान दो लोग बेड पर पड़े हुए मिले थे, जिन्हें कपड़ों में लपेटकर बाहर लाया गया.”
सीएफओ आरके बाजपेयी ने बताया कि पति-पत्नी का आग से संपर्क नहीं हुआ था, बल्कि दोनों मृत्यु दम घुटने के कारण हुई. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टता आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, क्योंकि आग पहले नीचे फैली और उसके बाद मकान के ऊपरी हिस्से को चपेट में लिया.
–
डीसीएच/
Skip to content