
New Delhi, 4 सितंबर . Samajwadi Party (सपा) के सांसद राजीव राय ने उत्तर प्रदेश की भाजपा Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि Government की झूठ की एक्सपायरी डेट आ गई है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विदाई तय है.
सपा सांसद का यह बयान उस वक्त आया है, जब सीएम योगी ने पूर्व की अखिलेश यादव की Government पर हमला बोला.
मथुरा में सीएम योगी ने कहा कि सनातन को मिटाने की बात करने वाले खुद मिट्टी में मिल गए. उन्होंने अयोध्या और काशी की तर्ज पर मथुरा में भी भव्य धाम विकसित करने की बात कही. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर Government की प्राथमिकताएं स्पष्ट की जा चुकी हैं.
उन्होंने पिछली Governmentों पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले की Governmentों को अपने वोट बैंक की चिंता रहती थी और इसी वजह से ब्रज क्षेत्र में आने से डरते थे. पिछली Governmentों के कार्यकाल में जवाहरबाग जैसी घटनाएं हुईं, जबकि अब ब्रज में ऐसे विवादों के बजाय रंगोत्सव और ब्रजराज उत्सव जैसे आयोजन हो रहे हैं.
सीएम योगी के बयान पर से बातचीत में सपा सांसद ने कहा कि भाजपा दहशत में है. उसे सपने में भी अखिलेश यादव दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चिराग बुझने से पहले फड़फड़ाता है और भाजपा की स्थिति भी ऐसी ही हो गई है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए कथित शुद्धिकरण विवाद के नैनीताल हाई कोर्ट पहुंचने पर राजीव राय ने इसे दलित समाज के आत्मसम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद किसी राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के किसी स्थान पर जाने के बाद शुद्धिकरण कराया जाना मानसिकता और अहंकार को दर्शाता है. दलित समाज को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए और अपने आत्मसम्मान के लिए इसका Political जवाब देना चाहिए.
सपा सांसद ने कहा कि देश के छात्रों के साथ विपक्षी दल खड़े हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र Government ने युवाओं को रोजगार के सपने दिखाए, लेकिन जब उन्होंने संसद में रोजगार से संबंधित सवाल उठाया तो Government की ओर से फर्जी आंकड़े पेश किए गए. उन्होंने दावा किया कि Government के झूठ की एक्सपायरी डेट आ चुकी है और उसकी विदाई तय है.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content