उत्तर प्रदेश: सीएम योगी के हाथों टैबलेट पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

गोंडा, 27 नवंबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत देवीपाटन मंडल के चार जिलों के 46,800 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए. गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में Chief Minister के पहुंचते ही विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला. India माता के जयकारों से पंडाल गूंज उठा. टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे. कई विद्यार्थी ‘योगी जी का साथ है, भविष्य अपने हाथ है’ का नारा लगाते नजर आए. Chief Minister ने भी हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया.

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कहा कि टैबलेट मिलने से उन्हें पढ़ाई के लिए ऑनलाइन सामग्री, डिजिटल पुस्तकालय और आधुनिक तकनीकी संसाधनों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी. इससे न केवल उनकी पढ़ाई आसान होगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य में रोजगार के अवसर तलाशने में भी सहूलियत मिलेगी.

देवीपाटन मंडल के चार जिलों में कुल 46,800 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए. इनमें गोंडा के 33,200, बहराइच के 7,400, बलरामपुर के 5,100 और श्रावस्ती के 1,100 विद्यार्थी शामिल हैं. योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और तकनीक आधारित अध्ययन के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. टैबलेट के जरिए वे ऑनलाइन पाठ्यक्रमों, अध्ययन सामग्री और विभिन्न शैक्षिक संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे.

Chief Minister के हाथों टैबलेट पाने वाले विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया. गोंडा की प्रियंका चतुर्वेदी, सुरभि तिवारी, पिंकी सोनी, अर्चिता और सैयद अनस ने खुशी जताते हुए कहा कि टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक भी उपलब्ध है, जिससे उन्हें पढ़ाई में मदद मिलेगी. बहराइच की मानवी पांडेय, अमिता जायसवाल, समा बेगम, श्रीकुंज बिहारी और शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसके माध्यम से वे निशुल्क ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से नई चीजें सीख सकेंगे. रोजगार, इंटर्नशिप और छात्रवृत्ति से जुड़ी जानकारी भी एक ही क्लिक पर प्राप्त कर सकेंगे.

श्रावस्ती की रिद्धिमा वैश्य, साधना मिश्रा, जैनब, भूपेंद्र विश्वकर्मा और राजवीर सिंह ने टैबलेट मिलने पर Chief Minister का आभार जताया. वहीं, बलरामपुर की अर्चना शुक्ला, रमन द्विवेदी, सौम्या पांडेय, अभिजीत भट्ट और मोहम्मद सुलेमान सिद्दीकी ने भी इस सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त की. विद्यार्थियों ने कहा कि टैबलेट से उन्हें पढ़ाई में नई तकनीक का इस्तेमाल करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी.

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एवं सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में व्यापार, शिक्षा, खेती, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है. ऐसे में विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने वाला यह कार्यक्रम उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने वर्ष 2015 में डिजिटल मिशन की शुरुआत की थी और आज India डिजिटल सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल है. उन्होंने ऑनलाइन भुगतान के क्षेत्र में India की प्रगति का भी उल्लेख किया.

कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में तकनीकी विकास को गति मिली है. टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को नई उड़ान मिलेगी और वे डिजिटल तकनीक से जुड़कर देश-दुनिया में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठा सकेंगे. उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार अपनाने और जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा विदेशों के सेवा क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से जुड़ सकते हैं.

कार्यक्रम में सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सामने देवीपाटन मंडल का भविष्य बैठा है. इन्हीं में से कोई भारतीय इंजीनियरिंग सेवा का अधिकारी तो कोई वैज्ञानिक बनेगा. उन्होंने युवाओं से Chief Minister योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेकर ईमानदारी और लगन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को तकनीक से जोड़ने के लिए टैबलेट उपलब्ध कराना उनके बेहतर भविष्य के निर्माण की दिशा में उपयोगी कदम है.

कार्यक्रम में संबोधन के बाद Chief Minister योगी आदित्यनाथ मंच से नीचे उतरे और विद्यार्थियों के बीच पहुंचे. उन्होंने उनके साथ सेल्फी ली. Chief Minister के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह दिखाई दिया. इस दौरान कई विद्यार्थी उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे आते नजर आए. टैबलेट वितरण और Chief Minister के साथ मुलाकात का यह क्षण विद्यार्थियों के लिए खास बन गया.

–

डीकेपी/