उत्तर प्रदेश : मैनपुरी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार

मैनपुरी, 8 अक्टूबर . यूपी के मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ हुई चेन स्नेचिंग की घटना का Police ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबरार के रूप में हुई है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि Police की ओर से एक चौकी प्रभारी भी घायल हो गए.

Police के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया था. घटना के बाद Police आरोपियों की तलाश में जुटी थी. इसी दौरान मुखबिर से Police को आरोपी अबरार के संबंध में सूचना मिली. सूचना के आधार पर Police ने आरोपी को पकड़ने के लिए चेकिंग अभियान शुरू किया.

बताया गया कि आरोपी मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र से होकर एलाऊ थाना क्षेत्र की ओर जा रहा था. Police ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई. इसके बाद Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

मुठभेड़ के दौरान एक चौकी प्रभारी के भी घायल होने की बात सामने आई है. Police ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, बाइक और 16 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं. Police के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अबरार के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी सिटी अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. Police अधिकारियों ने मुठभेड़ और बरामदगी से संबंधित जानकारी जुटाई. घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है.

Police का कहना है कि चेन स्नेचिंग की वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. Police टीम घटना में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

एएसपी सिटी अरुण कुमार ने बताया कि Police को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई. घायल आरोपी को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 3 तारीख को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी. इस मामले में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन टीमें बनाई गई थीं. तीनों टीमें लगातार इस केस पर काम कर रही थीं. cctv फुटेज से हमें उस गाड़ी के बारे में पता चला जिसका इस्तेमाल इस घटना में किया गया था. उसकी जानकारी मिलने के बाद, जांच अधिकारी और हमारी टीम ने गाड़ी का पीछा किया और इटावा पहुंचे. गाड़ी को इटावा से बरामद कर लिया गया.”

–

एबीएम