
बरेली, 13 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने दंगाइयों को चेताया कि अब उत्तर प्रदेश में दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी हाथ धोना पड़ेगा. वर्ष 2017 से पहले बरेली में पर्व-त्योहार आते ही दंगे होते थे. अब दंगा करने वाले जेल में उर्स मना रहे हैं. उनका इशारा मौलाना तौकीर रजा की ओर था. उन्होंने कहा कि यूपी की पहचान अब उपद्रव से नहीं, उत्सव से है. कानून-व्यवस्था में बदलाव से प्रदेश के प्रति धारणा बदली है.
सीएम योगी बरेली क्लब ग्राउंड में शिक्षक-एमएलसी चुनाव, बरेली/मुरादाबाद क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में Tuesday को शिक्षक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि शिक्षक कर्मचारी नहीं, राष्ट्र और युग निर्माता हैं. उनके सम्मान और स्वास्थ्य की चिंता Government की जिम्मेदारी है. वर्ष 2017 से पहले शिक्षा व्यवस्था चौपट थी, लेकिन शिक्षकों ने शिक्षा की ज्योति बुझने नहीं दी.
उन्होंने कहा कि बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा और स्ववित्तपोषित संस्थानों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी गई है. शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइये भी इससे जुड़े हैं. माध्यमिक शिक्षकों को 80 लाख से डेढ़ करोड़ रुपए तक बीमा कवर मिला है. रसोइयों को पांच लाख रुपए का कैशलेस स्वास्थ्य कवर और दो लाख रुपए की सामाजिक सुरक्षा दी गई है. राज्य शिक्षक पुरस्कार की राशि और संख्या भी बढ़ाई गई है.
Chief Minister योगी ने कहा कि वर्ष 2017 में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा में 1.60 लाख से अधिक पद रिक्त थे. Government ने साढ़े छह वर्षों में इतने ही शिक्षकों की पारदर्शी भर्ती की. सपा Government में चयन बोर्ड में परिवार और रिश्तेदारों को बैठाकर नियुक्तियां प्रभावित की जाती थीं. अब योग्य युवाओं को बिना भेदभाव नौकरी मिल रही है. उन्होंने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 से 24 फरवरी के बीच होंगी. मुख्य परीक्षा 14 दिन में पूरी होगी और अगले 14 दिन में परिणाम आएगा. पहले छह महीने लगते थे.
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव केवल भवनों के निर्माण तक सीमित नहीं है. ऑपरेशन कायाकल्प और प्रोजेक्ट अलंकार से विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और अटल टिंकरिंग लैब से ग्रामीण विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के अवसर मिल रहे हैं. Government का प्रयास है कि गांव के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वे आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ सकें.
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सपा Government में Chief Minister आवास पर गरीबों और शिक्षकों के बजाय गैंगस्टर, दंगाई और फिरौती वसूलने वाले बुलाए जाते थे. अब माफिया पर कार्रवाई से सपा नेताओं को पीड़ा होती है. उन्होंने बरेली की नाथ नगरी के रूप में पहचान और संभल के 68 तीर्थ व 19 कूप के पुनर्जीवन का उल्लेख किया.
उन्होंने कहा कि साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है. अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय तीन गुना बढ़ी है. शाहजहांपुर में स्वामी सुखदेवानंद और मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित हुए हैं. भदोही और कुशीनगर में भी विश्वविद्यालय दिए गए हैं. Government एक जिला-एक विश्वविद्यालय की दिशा में काम कर रही है. सीएम योगी ने कहा कि 23 अक्टूबर को शिक्षक मतदाताओं को मतदान के लिए अवकाश मिलेगा. उन्होंने डॉ. हरि सिंह ढिल्लो को सरदार के साथ असरदार बताते हुए जिताने की अपील की.
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि यह चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षित वर्ग में भाजपा की लोकप्रियता का संकेत देगा. Government ने छह करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वाले अखिलेश यादव Chief Minister योगी के जवाब के बाद चुप हैं.
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि Chief Minister योगी ने शिक्षकों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं. विपक्ष को Prime Minister मोदी और Chief Minister योगी के विकास कार्य नहीं दिखते. उल्लू को दिन में नहीं दिखता तो इसमें सूर्य का दोष नहीं है. डॉ. हरि सिंह ढिल्लो शिक्षकों के लिए सहज उपलब्ध हैं.
–
विकेटी/डीकेपी
Skip to content