उत्तर प्रदेश में चुनावी पर्यटन करने आते हैं कुछ राजनीतिक दल: हसन चांद

Lucknow, 16 नवंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर दिए गए बयान का पार्टी ने समर्थन किया है.

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि कुछ Political दल उत्तर प्रदेश में केवल पर्यटकों की तरह आते हैं. उन्हें प्रदेश की वास्तविक समस्याओं और जनता के मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं होता. ऐसे दल चुनाव के समय आते हैं, भाषण देते हैं, बयानबाजी करते हैं और फिर दूसरे राज्यों का रुख कर लेते हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने ऐसे Political दलों को लेकर जो बात कही है, वह बिल्कुल सही है.

फखरुल हसन चांद ने से बात करते हुए कहा कि Samajwadi Party लंबे समय से यह बात कहती रही है कि कुछ Political दल उत्तर प्रदेश को केवल चुनावी पर्यटन का केंद्र समझते हैं. जब प्रदेश में चुनाव का माहौल बनता है, तब ये दल यहां पहुंच जाते हैं. इसके अलावा, जिन राज्यों में चुनाव होते हैं, वहां भी जाकर चुनावी गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं. वे एक पर्यटक की तरह आते हैं, भाषण देते हैं, बयानबाजी करते हैं और फिर वापस चले जाते हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे Political दलों का गंभीर राजनीति से कोई संबंध नहीं है. उन्हें उत्तर प्रदेश की जनता की समस्याओं, विकास से जुड़े मुद्दों और जमीनी हकीकत की जानकारी तक नहीं होती. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय भाजपा से जुड़े और प्रदेश के बाहर से आने वाले कुछ Political दल इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं.

वहीं, Samajwadi Party और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी फखरुल हसन चांद ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे का मुद्दा बातचीत के जरिए सुलझा लिया जाएगा और इसका कोई न कोई रास्ता जरूर निकलेगा.

उन्होंने वर्ष 2024 के Lok Sabha चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी दोनों पार्टियों के बीच सीटों को लेकर सहमति बनी थी और गठबंधन ने मिलकर भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला किया था. उसी तरह 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी Samajwadi Party और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेंगी.

सपा प्रवक्ता ने कहा कि दोनों दलों की एकजुटता के दम पर 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा Government को सत्ता से बाहर करने का काम किया जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि सीट बंटवारे को लेकर भी जल्द सहमति बन जाएगी और विपक्षी गठबंधन मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगा.

–

एएस