
बागपत, 8 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत में Thursday को दुकान और मकान में आग लगने के बाद एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई. इस घटना में दो लोग बुरी तरह झुलसे हैं, जिनमें से एक को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए भेजा गया. फिलहाल, बागपत Police आगे की कार्रवाई में जुटी है.
यह घटना बागपत जनपद के खेकडा क्षेत्र में मुबारकपुर रोड पर हुई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दो मंजिला मकान था, जिसमें संभावित तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी. आग ने जल्द ही बुरे मकान को चपेट में ले लिया था. इस दौरान, घर के अंदर रखे दो गैस सिलेंडरों भी एक के बाद एक करके ब्लास्ट हो गया. इससे आग और तेजी से मकान में फैल गई.
मकान में आग लगने से चारों तरफ अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. इसी बीच दमकल विभाग और Police को सूचना दी गई. जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास तेज किए.
सीएफओ अमरेंद्र सिंह ने समाचार एजेंसी को बताया कि सुबह 8.11 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक दुकान में आग लगी हुई है. इसके बाद दो गाड़ियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया था. मौके पर पहुंचने के बाद देखा गया कि आग बहुत ज्यादा फैली हुई है. इसके बाद दमकल की तीन और गाड़ियों को बुलाया गया. कुल 5 गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया गया.
अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ, उपजिलाधिकारी, एडीएम और स्वास्थ विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. मौके पर राहत और बचाव कार्य किया गया. सीएफओ अमरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि घटना में दो लोगों की मौत हो चुकी थी. दो लोग आंशिक रूप से झुलसे हैं, जिन्हें एक व्यक्ति को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर किया गया.
अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण संभवत: शॉर्ट सर्किट है. हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही पूरी जानकारी दी जाएगी.
–
डीसीएच/
Skip to content