
मथुरा, 3 सितंबर . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले विकास परियोजनाओं के उपहारों के माखन से ब्रजवासियों की ‘मटकी’ भर दी, जो स्थानीय नागरिकों के जीवन में खुशियों की बहार लेकर आई. Chief Minister ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया. यहां संतों को सम्मानित भी किया. साथ ही उन्हें Government की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया.
सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया. Chief Minister ने आयोजन से पहले एक लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी भी प्रदान की. Chief Minister आवास योजना का लाभ पाने वाले सपेरा संवर्ग के लाभार्थियों समेत जनप्रतिनिधियों, संतों, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदाधिकारियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं आदि ने Chief Minister को स्मृति चिह्न प्रदान किया. Chief Minister ने 1980 बैच की आईएएस (सेवानिवृत्त) आराधना जौहरी की पुस्तक का विमोचन किया. सीएम ने उन्हें भी बधाई दी.
Chief Minister ने नन्हे-मुन्नों को गोद में लेकर दुलारा-पुचकारा. चंदन लगाया, गुड़िया व खिलौने दिए. सीएम ने बच्चों का अन्नप्राशन करते हुए उन्हें खीर भी खिलाई. सीएम ने मातृशक्ति को उपहार व फलों की टोकरी भी दी.
सीएम योगी ने स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण किया. यहां Chief Minister योगी, सांसद और फिल्म Actress हेमामालिनी आदि ने फोटो भी खिंचवाई. इस दौरान प्रेक्षागृह के निर्माण, विकास से जुड़ी लघु फिल्म भी दिखाई गई. इससे पहले उन्होंने मंत्रोच्चार करने वाले बटुकों से भी परिचय प्राप्त किया. Chief Minister ने संतों को माल्यार्पण, फल, अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित भी किया.
मंच पर हनुमान प्रसाद धानुका विद्यालय, वृंदावन की छात्राओं ने राष्ट्रगीत भी प्रस्तुत किया. 51 कलाकारों ने शिवोअहं प्रोडक्शन की ओर से India के विभिन्न राज्यों की नृत्य शैली के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों व भावों को प्रस्तुत किया. इसकी कोरियोग्राफर बीएचयू वाराणसी की कथक नृत्यांगना शिवानी मिश्रा थीं.
Chief Minister ने यहां विभिन्न विभागों की तरफ से लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया. योजनाओं की प्रगति के साथ ही महिलाओं समेत विभिन्न सामग्रियों, वस्त्रों, उत्पादों को तैयार करने वालों से कार्यों आदि के बारे में जानकारी ली. महिला स्वयंसेवी समूहों की महिलाओं ने भी अपने कार्यों से सीएम को अवगत कराया.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने Prime Minister आवास योजना 2.0 (शहरी) व Chief Minister आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7240 लाभार्थियों में सहायता राशि का वितरण किया. इस दौरान उन्होंने मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, चेक-चाबी आदि प्रदान किया.
सीएम के हाथों मनोज कुमार को Chief Minister युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 लाख का चेक, अर्चना को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड का टूल किट, तोरन सिंह को Chief Minister मत्स्य संपदा योजना क तहत 3.20 लाख का स्वीकृति पत्र, शैलेंद्र सिंह को मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 11.80 लाख का स्वीकृति प्रमाण पत्र , पुष्पेंद्र सिंह को Chief Minister स्वदेशी गोसंवर्धन योजना के तहत 80 हजार का स्वीकृति प्रमाण पत्र का सम्मान दिया गया.
वहीं, डॉ. प्रिंसेज चक्रवर्ती और डॉ. रजत द्विवेदी को नियुक्ति पत्र, मुरारी लाल को कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 65 हजार का चेक, राजवीर सिंह को दुग्ध प्रसंस्करण के लिए 8.75 लाख का चेक, सौरभ कुमार वर्मा को मसाला प्रसंस्करण के लिए 4.12 लाख से अधिक का चेक, अजय को डिजिटल लाइब्रेरी व Police विभाग में उप निरीक्षक पद पर चयनित होने के लिए प्रशस्ति पत्र, पायल को लाड़ली वन व वृहद पौधरोपण के लिए प्रशस्ति पत्र, श्यामवती और ममता को Chief Minister आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र व चाबी, सुखदेई को Chief Minister कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5 लाख का चेक दिया गया.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content