
Lucknow, 23 सितंबर . उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा में Police ने मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्करों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Police ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू समेत एक मोटरसाइकिल बरामद की.
गोंडा Police ने बताया कि मुठभेड़ देर रात बनगांव से कटराबाजार रोड पर सघन चेकिंग के दौरान हुई. रोकने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने Police पर गोली चलाई थी. जवाबी फायरिंग में कबीउल्लाह के पैर में गोली लगी. उसके दो साथी सुहेल और शमी को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई टेपरा मगुरही निवासी श्रवण कुमार शुक्ला की गाय की बछिया चोरी की शिकायत पर की गई थी. Police ने आरोपियों के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है. मौके से एक मोटरसाइकिल और एक बड़ा धारदार चाकू भी बरामद हुआ है.
Police ने बताया कि घायल आरोपी कबीउल्लाह का आपराधिक इतिहास है. उस पर पहले से करनैलगंज व कटराबाजार थाने में 3 मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल, तीनों अपराधियों के विरुद्ध थाना कटराबाजार में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है.
उधर, उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में Police ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया. इसी बीच दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बहराइच जिले के रुपईडीहा क्षेत्र में की गई.
अधिकारियों के अनुसार, अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रुपईडीहा Police ने मुखबिर की सूचना पर रंजीतबोझा के बीहड़ जंगलों में घेराबंदी की. इसी दौरान चोरी की दो बाइकों को नेपाल भेजने की फिराक में निकले तीन शातिर बदमाशों को जैसे ही Police ने रोका तभी, अपराधियों ने Police टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. Police की तरफ से आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी अब्दुल उर्फ अब्दुल सलाम के पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया. वहीं, घने कोहरे व अंधेरे का फायदा उठाकर उसके दो साथी जंगल में फरार हो गए.
पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है. घायल को कड़ी सुरक्षा में अस्पताल भेजा गया है. अधिकारियों ने कहा कि फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
–
डीसीएच/
Skip to content