
गाजियाबाद, 18 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में Police ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. Police की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैरों में गोलियां लगीं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल, Police आगे की कार्रवाई में जुटी है.
एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि देर रात्रि मुखबिर की ओर से सूचना प्राप्त हुई कि विजय नगर में रेप के मुकदमे में वांछित चल रहे दो अभियुक्त जल निगम प्लांट साजवान नगर के पास देखे गए हैं. इस सूचना पर थाना विजय नगर Police की ओर से सोसाइटी के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई.
एसीपी के अनुसार, Police टीम को चेकिंग के दौरान सामने से एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखे. साजवान नगर से सोसाइटी की तरफ आ रहे इन लोगों को जब Police ने रोकने का प्रयास किया तो रुकने के बजाय उन्होंने मुड़कर भागने की कोशिश की. रास्ता उबड़-खाबड़ होने की वजह से अनियंत्रित होकर दोनों गिर गए. इसी बीच, Police को अपनी ओर आते देखकर आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी.
एसीपी उपासना पांडे ने बताया कि आरोपियों की ओर से फायरिंग के बाद Police टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई. इस दौरान, दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लग गई.
उन्होंने बताया कि घायल अपराधियों की पहचान चमन कॉलोनी निवासी 48 वर्षीय मुस्तकीम और सिद्धार्थ विहार निवासी 40 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है. एसीपी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक बिना नंबर प्लेट की बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं. दोनों को अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि मौके पर शांति और कानून व्यवस्था कायम है. फिलहाल, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
इससे पहले 17 अक्टूबर को गाजियाबाद के भोजपुर इलाके में Police मुठभेड़ के बाद 22 वर्षीय वांछित लुटेरे राज उर्फ राजेंद्र पांडे को गिरफ्तार किया गया था. उस पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित था. अधिकारियों के अनुसार, जब आरोपी को रुकने का इशारा किया गया, तो वह बाइक से भागने की कोशिश करने लगा, जिससे बाइक फिसल गई. उसने देसी पिस्तौल से Police टीम पर गोली चलाई. आत्मरक्षा में Police ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे उसके पैर में गोली लग गई.
–
डीसीएच/
Skip to content