उत्तर प्रदेश: कासगंज में मैक्स पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 23 घायल

कासगंज, 31 अगस्त . उत्तर प्रदेश के कासगंज में Monday सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हो गए. ये लोग सोरों में अस्थि विसर्जन के लिए पहुंच रहे थे. फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कासगंज में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, हादसा मोहनपुरा के पास शिव इंटर कॉलेज कांतोर के नजदीक हुआ. यहां मैक्स पिकअप और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई, जिसके कारण मौके पर चीख-पुकार मच गई. मोहनपुरा के पास भीषण हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और एसपी समेत Police-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

कासगंज के वरिष्ठ Police अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि मैक्स पिकअप में कुल 26 श्रद्धालु सवार थे. Rajasthan के करौली जनपद के रहने वाले हैं और सोरों में अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे. उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 4 बजे के आसपास यह दुर्घटना हुई.

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था, जिनमें से तीन की मृत्यु हो गई. बाकी 23 लोग घायल हैं. मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला शामिल है. वहीं 23 घायलों में 7 बच्चे, 8 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं.

वरिष्ठ Police अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि छह घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है. अन्य सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है.

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में हुई सड़क दुर्घटना में 8 लोग मारे गए. Monday सुबह एक हादसा ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में हुआ, जबकि दूसरा हादसा हापुड़ में हुआ.

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर Monday सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग को तोड़ते हुए दूसरी तरफ पहुंच गया, जहां वह एक कार से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया. हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने चारों घायलों को मृत घोषित कर दिया.

वहीं, हापुड़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई. हादसा Sunday और Monday की मध्य रात्रि थाना सिंभावली क्षेत्र में हुआ. मृतकों की पहचान बदायूं निवासी जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि के रूप में हुई है.

डीसीएच/