
इटावा, 10 सितंबर . उत्तर प्रदेश के इटावा में Police ने मुठभेड़ के बाद एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार किया. Police अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके खिलाफ इटावा के अलग-अलग थानों में लूट, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास, हथियार रखने समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं.
गिरफ्तार बदमाश की पहचान 26 वर्षीय अंकित उर्फ फौजी पुत्र रामचन्द्र निवासी ब्रम्हनगर, थाना कोतवाली, इटावा के रूप में हुई है. Police के अनुसार, अंकित थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 293ए है.
भरथना के सीओ रामदवन मौर्य ने बताया कि 9 और 10 सितंबर की रात बकेवर Police निवाड़ी कला तिराहे के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान अहेरीपुर की तरफ से बाइक सवार अंकित आता दिखाई दिया. Police ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने Police टीम पर फायरिंग कर दी और अछल्दा की ओर भागने लगा. Police टीम ने पीछा करते हुए दूसरी टीम को भी सूचना दी.
दोनों Police टीमों से घिरता देखकर अंकित ने दोबारा Policeकर्मियों पर फायरिंग की. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगी. इसके बाद उसे पकड़ लिया गया. तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए. जिस मोटरसाइकिल से वह जा रहा था, वह भी चोरी की बताई गई है. Police बाइक के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
इस मामले में बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. इसमें बीएनएस की धारा 109(1), 317(2), 336(3), 340(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत कार्रवाई की गई है. Police के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Police ने बताया कि कार्रवाई वरिष्ठ Police अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण, अपर Police अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में की गई.
–
डीसीएच/
Skip to content