उत्तराखंड: सीएम धामी ने भराड़ीसैंण जाते समय निर्माणाधीन पुल और सुरंग का किया निरीक्षण, चमोली में भव्य स्वागत

चमोली, 26 अक्टूबर . उत्तराखंड विधानसभा के सत्र में भाग लेने के लिए भराड़ीसैंण (गैरसैंण) पहुंचे Chief Minister पुष्कर सिंह धामी का चमोली जनपद में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया. Chief Minister के आगमन पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया.

चमोली पहुंचने पर विधायक अनिल नौटियाल, विधायक भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, Police अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने Chief Minister का स्वागत किया. इसके बाद गौचर, कर्णप्रयाग, खेती समेत कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया.

Chief Minister धामी ने आदिबद्री क्षेत्र में स्थानीय दुकानों पर पहुंचकर लोगों और बच्चों से मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की.

Chief Minister ने यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके स्नेह और आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास राज्य Government को विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए प्रेरित करता है.

सीएम धामी ने एक्‍स पर पोस्‍ट लिखा कि विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करने हेतु भराड़ीसैंण (गैरसैंण) जाते समय रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपद के विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता द्वारा किए गए आत्मीय एवं भव्य स्वागत से अभिभूत हूं. आप सभी के अपार स्नेह एवं आत्मीयता के लिए हृदय से आभार.

इसी बीच सीएम धामी ने भराड़ीसैंण जाते समय निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण भी किया. उन्‍होंने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा कि रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण (चमोली) जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया. इस परियोजना के पूर्ण होने से श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी. साथ ही रुद्रप्रयाग शहर में यातायात का दबाव कम होगा और स्थानीय नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में भी यह मार्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

बाईपास पर ट्रायल के आधार पर वाहनों का आवागमन प्रारंभ हो चुका है और शीघ्र ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. हमारी Government प्रदेश में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने, यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

–

एएसएच/