
देहरादून, 5 सितंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण, आवास, सिंचाई, परिवहन ढांचे, अक्षय ऊर्जा से जुड़े भवन और चारधाम यात्रा के दौरान हवाई सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने सहित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत और अवमुक्त करने के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है.
Chief Minister पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद टिहरी के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विकास खंड हिंडोलाखाल के नागचौंड शिवालय का सौंदर्यीकरण एवं विकास खंड कीर्तिनगर के खोलाकड़ाकोट में डुंडेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण किए जाने के लिए 1.05 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 82.62 लाख रुपए तथा जनपद उधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 60 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
Chief Minister द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में मोटरमार्ग बेडा से भट्ठयानी मेल्टीनाथ तक आंतरिक संपर्क सीसी मार्ग का निर्माण किए जाने के लिए 62.19 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 37.31 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
इसी क्रम में Chief Minister द्वारा धौरणखास, जनपद देहरादून में टाईप द्वितीय के 36 आवासों के निर्माण के लिए 2.27 करोड़ रुपए तथा नाबार्ड वित्त पोषण से संबंधित सिंचाई विभाग की 27 योजनाओं के लिए 61.76 करोड़ रुपए की योजना स्वीकृत किए जाने के साथ ही उरेडा मुख्यालय देहरादून में प्रस्तावित सुपर ईसीबीसी भवन के निर्माण हेतु 16.13 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में धनराशि 1 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
वहीं, हल्द्वानी में सम्भागीय परिवहन कार्यालय के अन्तर्गत चालक प्रशिक्षण संस्थान के लिए 9.80 करोड़ रुपए, सम्भागीय परिवहन कार्यालय के लिए 10.98 करोड़ रुपए तथा ऑटोमेटिव ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के लिए 4.93 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
Chief Minister द्वारा चारधाम यात्रा मार्गों पर हैलीकॉप्टर संचालन की सुरक्षा तथा मौसम संबंधी वास्तविक समय की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न हैलीपोर्टों/हैलीपैडों पर ऑटोमेटेड वेदर आबजर्विग सिस्टम एवं सीलोमीटर की आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण, कमीशनिंग तथा 3 वर्ष की व्यापक अनुरक्षण सेवा हेतु 10 करोड़ के सापेक्ष अवशेष धनराशि 7.56 करोड़ रुपए, में से 4.78 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
Chief Minister द्वारा राज्य के घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को विद्युत दरों में सब्सिडी प्रदान किये जाने हेतु प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष 36.51 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content