
New Delhi, 27 सितंबर . मौसम विभाग की ओर से Sunday को उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. Himachal Pradesh और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बहुत तेज बारिश की आशंका जताई गई है.
उत्तराखंड में बीते दिन बारिश का दौर जारी रहा. देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम को देखते हुए चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है. वहीं, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की वजह से तापमान में भी भारी गिरावट आई है.
बता दें कि उत्तर-पूर्वी Madhya Pradesh और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बने डिप्रेशन के असर से, बीते दिन और आज (Sunday) को उत्तराखंड समेत उत्तरी, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश और कहीं-कहीं बहुत ज्यादा या असाधारण रूप से भारी बारिश होने की आशंका है.
आईएमडी की ओर से social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा की गई है कि दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी/घंटा की रफ्तार से उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है. जिसकी वजह से बीते दिन यह Lucknow से लगभग 40 किमी दक्षिण-पूर्व, Kanpur से 80 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, बहराइच से 110 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और बरेली से 260 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था.
इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 6 घंटों के दौरान उसी इलाके में धीरे-धीरे कमजोर होकर ‘वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया’ (स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र) में बदलने की बहुत संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक, Saturday शाम को दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है. लोगों को Sunday सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ. मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है.
वहीं, Sunday को Jharkhand में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, मध्य Maharashtra, छत्तीसगढ़, Odisha, तेलंगाना, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, पुडुचेरी और तमिलनाडु के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Monday को मध्य Maharashtra, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, Himachal Pradesh और जम्मू-कश्मीर के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और मध्य Maharashtra में तेज हवाओं की आशंका है.
–
एसडी/एएस
Skip to content